फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Troubled by his wife, a young man consumed poison.

Ghaziabad News: पत्नी से परेशान युवक ने खाया जहरीला पदार्थ

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Troubled by his wife, a young man consumed poison.
गाजियाबाद। विजयनगर थाना क्षेत्र की सुशांत एक्वापॉलिस अंसल में रहने वाले मोहम्मद आबिद ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे आमिर की शादी एक फरवरी 2021 को गुरुसगंज काली नदी रोड बुलंदशहर निवासी सुमईया से की थी। शादी में उन्होंने किसी प्रकार के दहेज मांग नहीं की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही बहू उनके बेटे के साथ रहना नहीं चाहती है। वह चाहती है कि बेटा उसे अलग लेकर रहे, लेकिन वह और उनकी पत्नी बीमारी से ग्रसित हैं। ऐसे में बेटा उनके साथ ही रहना चाहता है। इससे नाराज होकर बहू अपने मायके चली गई। वहां पर उनके और उनके बेटे के खिलाफ 17 जुलाई 2025 में एक केस थाना हापुड़ में दर्ज कराया। जिसे जांच के बाद पुलिस ने एक्सपंज कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली बुलंदशहर में युवती ने अपने भाई अनवर से दूसरा केस दर्ज कराया। इसमें भी पुलिस ने एफआर लगा दी थी। आरोप है कि पुत्रबधू, अनवर, इदरीश और इरशाद उनके पुत्र से तीन करोड़ रुपये की मांग कर रहे हैं। इससे तनाव में आकर उनके बेटे ने 29 जनवरी को जहरीला पदार्थ खा लिया। उसने सुसाइड नोट में ससुराल पक्ष को जिम्मेदार ठहराते हुए उनके नामों का जिक्र किया है। एसीपी कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों से पूछताछ कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed