फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Troubled by debt, young man consumed poison along with his wife and daughter

Ghaziabad News: कर्ज से परेशान युवक ने पत्नी और बेटी के साथ खाया जहर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
Troubled by debt, young man consumed poison along with his wife and daughter
साहिबाबाद। अर्थला की रामनगर कालोनी में मंगलवार शाम संजय कुमार, उनकी पत्नी और बेटी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। छोटे बेटे ने मौसी को काॅल कर सूचना दी। तीनों को एमएमजी अस्पताल से दिल्ली जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया। तीनों की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि संजय सिंह पत्नी, बेटी और बेटे के साथ किराये के मकान में रहते हैं। वह साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र की कंपनी में काम करते हैं। मंगलवार शाम करीब चार बजे संजय और उनकी पत्नी व बेटी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उस समय बेटा घर से बाहर था। उसने तीनों को बेसुध देखकर मौसी को काल की। मकान मालिक की मदद से तीनों को एमएमजी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उन्हें जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया। बुधवार दोपहर में साहिबाबाद पुलिस को घटना की जानकारी हुई। पुलिस की जांच में आया कि कर्ज से परेशान होकर संजय ने यह कदम उठाया था। हालांकि, तीनों को डॉक्टरों ने आराम करने के लिए बोला है। शाम को संजय की बहन घर पहुंची तो वहां ताला लगा था। एसीपी भास्कर वर्मा का कहना है कि तीनों की हालत खतरे से बाहर है। कर्ज से परेशान होकर ऐसा कदम उठाने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed