{"_id":"678aab0a995a07bacf0dd377","slug":"trouble-three-thousand-people-of-vasundhara-got-contaminated-water-shahibabad-news-c-198-1-gbd1023-408-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"परेशानी : वसुंधरा के तीन हजार लोगों को मिला दूषित पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परेशानी : वसुंधरा के तीन हजार लोगों को मिला दूषित पानी
विज्ञापन
वसुंधरा सेक्टर दो के घरों में हो रही दूषित पेय जल की आपूर्ति। स्रोत वीडियो ग्रेब
साहिबाबाद। टीएचए में लोगों की हर सुबह पानी की परेशानी के साथ शुरू होती है। पिछले चार दिन से लोगों को पानी नहीं मिल रहा। यह कम दबाव की वजह से कम पानी मिल रहा था। शुक्रवार को वसुंधरा में गंदे पानी की आपूर्ति हुई।
गंदे पानी की आपूर्ति से लोगों की परेशानी बढ़ गई और घरेलू काम के लिए भी लोगों को बाजार से बोतल बंद पानी मंगवाना पड़ा। लोगों का कहना है कि कॉलोनी में आए दिन पानी की समस्या होती रहती है। स्थानीय निवास विनीता शर्मा ने बताया कि निर्वाण सोसायटी में करीब 1200 फ्लैट हैं। सुबह में सभी फ्लैटों में दूषित पानी की आपूर्ति हुई। इससे सोसायटी के तीन हजार से अधिक लोगो परेशान रहे। सुबह मोटर चलने के बाद करीब 30 मिनट गंदा पानी आता रहा।
इसके बाद पड़ोसियों से जानकारी की तो पता चला कि सोसायटी के सभी घरों में गंदा पानी आ रहा है। गंदा पानी ओवर हेड टैंक में जाने के बाद पहले जो साफ पानी था, वह भी गंदा हो गया। पानी इतना गंदा व बदबूदार आ रहा था कि पास खड़े होना भी मुश्किल हो रहा था। सुबह के समय पानी नहीं मिलने से के कारण बच्चों को स्कूल व बड़ों के दफ्तर जाने में देरी हो गई।
विज्ञापन
लोगों का आरोप है कि महीने में चार से पांच दिन दूषित पानी आ रहा है। अधिकारियों को कई बार को शिकायत के बाद भी कोई समाधान नहीं किया जा रहा है। सीवर व पानी की पाइप लाइन एक साथ डाली हुई है। पानी की पाइप में लीकेज के कारण सीवर का पानी मिक्स होकर आने लगता है।