फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Transporter injured in deadly attack dies during treatment

Ghaziabad News: जानलेवा हमले में घायल ट्रांसपोर्टर ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 08:47 AM IST
विज्ञापन
Transporter injured in deadly attack dies during treatment
मोदीनगर। जानलेवा हमले में घायल ट्रांसपोर्टर संजय कुमार की शुक्रवार रात उपचार के दौरान मौत हो गई। आरोपी ने पैसे के लेनदेन को लेकर 11 दिन पूर्व हुए झगड़े के दौरान संजय कुमार पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घायल संजय कुमार को पहले मोदीनगर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें मेरठ रेफर कर दिया गया था। पुलिस आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

राजेन्द्र नगर कॉलोनी की रहने वाली सुनीता देवी के अनुसार उनके पति संजय कुमार ट्रांसपोर्टर थे। मोदीपोन रोड पर उनका कार्यालय है। बीती 16 तारीख को संजय कार्यालय के बाहर बैठे हुए थे। इसी बीच नरेश शर्मा वहां पहुंचा और पैसे के लेनदेन को लेकर संजय से झगड़ा करने लगा था। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने संजय पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घायल संजय कुमार का मेरठ स्थित एक अस्पताल में उपचार चल रहा था। शुक्रवार रात उपचार के दौरान मौत हो गई। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि आरोपी नरेश शर्मा को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। मुकदमें में हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed