{"_id":"69b30920d664ec38770d45f5","slug":"transport-corporation-earned-rs-251-crore-during-holi-ghaziabad-news-c-135-1-hpr1001-138260-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: होली के दौरान परिवहन निगम ने कमाए 2.51 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: होली के दौरान परिवहन निगम ने कमाए 2.51 करोड़ रुपये
विज्ञापन
हापुड़। होली पर इस बार दिन रात रोडवेज बसों का संचालन होने से घर आने-जाने वाले यात्रियों को राहत मिली। 28 फरवरी से नौ मार्च तक रोडवेज कर्मियों के लिए प्रोत्साहन योजना भी चलाई गई, इस दौरान हापुड़ डिपो की रोडवेज बसों में 1.55 लाख यात्रियों ने सफर किया और 2.51 करोड़ रुपये की कमाई हुई
होली पर दूर दराज नौकरी, व्यवसाय, कामकाज करने वाले लोगों ने परिवार के साथ पर्व मनाया था। होली के दौरान लोगों को काम से घर और घर से काम तक पहुंचने में बसों की किल्लत के कारण परेशानी न झेलनी पड़े, इसके लिए परिवहन निगम द्वारा लंबी दूरी के मार्गों के साथ ही लोकल मार्गों पर रोडवेज बसों के फेरे बढ़ाए गए थे। चालक, परिचालकों के अवकाश के साथ ही अन्य कर्मचारियों का अवकाश निरस्त किया गया था और उन्हें प्रोत्साहन देने के लिए 28 फरवरी से नौ मार्च तक प्रोत्साहन योजना भी चलाई गई।
प्रोत्साहन योजना के दिनों में दिन-रात सड़कों पर परिवहन निगम की 131 रोडवेज बसों का लखनऊ, बरेली, सीतापुर, दिल्ली, नोएडा, किठौर, मोदीनगर सहित विभिन्न मार्गों पर बसों का संचालन किया गया था। इन दस दिनों में परिवहन निगम की बसों ने छह लाख चार हजार किलोमीटर का सफर तय कर एक लाख 55 हजार यात्रियों को उनकी मंजिल तक पहुंचाया, जिससे डिपो को दो करोड़ 51 लाख 24 हजार रुपये की कमाई हुई।
विज्ञापन
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रणजीत सिंह का कहना है कि सभी कर्मचारियों के सहयोग से निर्बाध रूप से होली के दौरान सभी मार्गों पर बसों का संचालन किया गया, जिससे यात्रियों को उनकी मंजिल तक पहुंचने में कोई कठिनाई नहीं हुई। सभी कर्मियों को उनके कार्य के अनुसार प्रोत्साहन योजना का लाभ दिया जाएगा।