फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   transgender has stolen newborn from government hospital with a partner in Community Health Center in Murad Nagar ghaziabad

गाजियाबाद: किन्नर ने सरकारी अस्पताल से चोरी किया था नवजात, देर रात बच्चा बरामद

Sun, 29 Aug 2021 10:27 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 29 Aug 2021 10:27 AM IST
सार

मुरादनगर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के महिला वार्ड से किन्नर ने अपने साथी के साथ नवजात चोरी किया था। पुलिस ने देर रात बच्चा बरामद कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बच्चे के परिजनों ने सीएचसी प्रभारी समेत 11 के खिलाफ केस दर्ज कराया था। 

विज्ञापन
transgender has stolen newborn from government hospital with a partner in Community Health Center in Murad Nagar ghaziabad
अस्पताल के बाहर जुटी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गाजियाबाद के मुरादनगर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के महिला वार्ड से शनिवार तड़के सीआरपीएफ के दरोगा के नवजात पोते को एक किन्नर ने अपने साथी के साथ मिलकर चुरा लिया। घटना से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने हंगामा कर दिल्ली-मेरठ हाईवे जाम कर दिया। 
विज्ञापन


उन्होंने बच्चा चोरी में अस्पताल कर्मियों का हाथ होने का आरोप लगाते हुए सीएचसी प्रभारी समेत 11 पर केस दर्ज कराया। रात करीब 11:30 बजे पुलिस ने आरोपी किन्नर और उसके साथी को गिरफ्तार कर बच्चे को बरामद कर लिया। इससे पहले सीएमओ ने वार्ड की आया और सफाईकर्मी को निलंबित कर एक वार्ड ब्वॉय का ट्रांसफर कर दिया था। 
विज्ञापन


सीआरपीएफ में एसआई के पद पर आसाम में तैनात गांव सुराना निवासी जयभगवान सिंह की पुत्रवधू मीनू को 25 अगस्त को डिलीवरी के लिए मुरादनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। पति संदीप ने बताया कि ऑपरेशन के बाद मीनू ने बेटे को जन्म दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उसे महिला को जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। वार्ड में मीनू की ननद समेत सात महिलाएं भर्ती थीं। मीनू की ननद को भी ऑपरेशन से बेटा हुआ है। मीनू की सास सावित्री देवी ने बताया कि रात करीब तीन बजे बच्चा उनके पास बेड पर सो रहा था। 

करीब चार बजे आंख खुली तो वह बिस्तर पर नहीं था। अस्पताल कर्मियों को सूचना देकर बच्चे की तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। बच्चा चोरी होने का पता लगने पर काफी संख्या में ग्रामीण सुबह करीब 6 बजे अस्पताल पहुंच गए और बच्चे की बरामदगी की मांग को लेकर हंगामा कर हाईवे पर जाम लगा दिया।

हंगामा बढ़ता देख एसडीएम और एसपी ग्रामीण समेत पुलिस के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। बच्चे की तलाश में पुलिस की तीन टीमों को लगाया गया। यह टीमें पड़ताल कर एक किन्नर विजय उर्फ राहुल निवासी मुरादनगर और उसके साथी प्रिंस निवासी बदनोली, हापुड़ तक पहुंच गईं। इनके पास से पुलिस ने बच्चा बरामद कर लिया। 

एसपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा के मुताबिक पूछताछ में किन्नर ने बताया कि उसकी महिला साथी बच्चा चाहती थी, लेकिन वह उसे बच्चा नहीं दे सकता था। इसके चलते उन्होंने बच्चा चोरी करने की योजना बनाई और रेकी के बाद सरकारी अस्पताल से बच्चा चोरी कर लिया। किन्नर ने बताया कि उन्हें सरकारी अस्पताल से बच्चा चोरी करना आसान लगा। इसलिए प्राइवेट की बजाय सरकारी अस्पताल से बच्चा चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया। एसपी ग्रामीण का कहना है कि किन्नर से पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed