{"_id":"57701fbf4f1c1bd60d79aba3","slug":"trains-will-be-changed-due-to-non-interlocking-way","type":"story","status":"publish","title_hn":"नॉन इंटरलाकिंग के चलते ट्रेनों का बदला जाएगा रास्ता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नॉन इंटरलाकिंग के चलते ट्रेनों का बदला जाएगा रास्ता
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
Updated Mon, 27 Jun 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
एक घंटा रुकी रही पैसेंजर ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
पानीपत के पास नॉन इंटरलाकिंग के चलते 30 जून से तीन जुलाई तक ट्रेनों का रूट बाधित रहेगा। इस दौरान कई ट्रेनों का रास्ता बदला जाएगा। पानीपत से कानपुर-इलाहाबाद की ओर जाने वाली ट्रेनों को दिल्ली-गाजियाबाद की बजाय अंबाला-सहारनपुर-खुर्जा के रास्ते अलीगढ़, कानपुर और इलाहाबाद भेजा जाएगा। इसके चलते यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक नॉन इंटरलाकिंग के चलते इस रूट पर ब्लाक रहेगा। ऐसे में ट्रेनों का रूट बदलना पड़ेगा। कई ईएमयू को कैंसल भी किया जाएगा। एक जुलाई को चंडीगढ़ से इलाहाबाद जाने वाली एक्सप्रेस को अंबाला-सहारनपुर और मेरठ के रास्ते खुर्जा भेजा जाएगा।
विज्ञापन
अमृतसर से जयनगर जाने वाली एक्सप्रेस को अंबाला-सहारनपुर से मुरादाबाद भेजा जाएगा। 30 जून को जयनगर से अमृतसर के लिए चलने वाली सरयू यमुना एक्सप्रेस गाजियाबाद नहीं आएगी।
विज्ञापन
मुरादाबाद से ही यह ट्रेन सहारनपुर होते हुए अंबाला भेजी जाएगी। 30 जून को ही सिल्चर से अमृतसर जाने वाली एक्सप्रेस को भी मुरादाबाद से सहारनपुर की ओर डायवर्ट कर दिया जाएगा। हालांकि इस ट्रेन का गाजियाबाद में स्टॉपेज नहीं है। इनके अलावा कई अन्य ट्रेनें भी प्रभावित रहेंगी। रेलवे अधिकारियों का कहना है प्रभावित रहने वाली ट्रेनों की जानकारी यात्रियों को पहले ही दे दी जाएगी।