फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   training to girls students

15 हजार छात्राएं बनेंगी ‘फाइटर’, मनचलों को देंगी पटखनी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
training to girls students
KARATE
मनचलों को सबक सिखाने के लिए जिले की 15 हजार छात्राओं को फाइटर बनाया जाएगा। इसके लिए शासन से लेकर शिक्षा विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। 90 दिन की ट्रेनिंग के बाद यह छात्राएं स्वयं मनचलों की नाक में नकेल डालेंगी। इसके लिए जनपद के 135 उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों की छात्राओं को आत्मरक्षा का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह छात्राएं विद्यालय जाते-आते समय स्वयं की रक्षा तो करेंगी ही साथ ही छोटी बहनों के लिए भी कवच बनेंगी।
विज्ञापन


जिले में बढ़ रहीं छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने के लिए सरकार ने एंटी रोमियो स्क्वॉयड से लेकर तमाम व्यवस्था कर रखीं है, जिससे मनचलों और शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। इसके बावजूद जिले के अंदर आए दिन छेड़छाड़ की घटनाएं हो रही हैं। पिछले कुछ दिनों में तो स्थिति ज्यादा खराब हो गई है। कुछ छात्राओं ने तो मनचलों के आतंक से तंग आकर स्कूल तक आना जाना बंद करा दिया है। ऐसे शरारती तत्वों से निपटने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग सर्व शिक्षा अभियान के तहत छात्राओं को आत्म रक्षा के गुर सिखाएगा। जिससे यह छात्राएं स्कूल आने जाने के दौरान स्वयं की सुरक्षा कर उन्हें सबक सिखाएंगी। इतना ही नहीं यह छात्राएं छुट्टी होने के दौरान कुछ दूर एक साथ जाएंगी। यहां पर खड़े मनचलों की हरकतों को देखेंगी और एक साथ उन पर हमला कर देंगी। इतना ही नहीं प्रशिक्षण टीम यह भी सिखाएगी कि अकेले रहते हुए उनका सामना कैसे किया जा सकता है। प्रशिक्षण के बाद विद्यालयों के छात्राओं के साथ उसका डैमो कराएंगे, जिससे छात्राओं का मनोबल देखा जा सके। दो से तीन छात्रों के साथ एक छात्रा को भिड़वाया जाएगा।
विज्ञापन


90 दिनों तक चलेगा प्रशिक्षण
जिले में 60 उच्च प्राथमिक समेत 135 कंपोजिट विद्यालय हैं। इन विद्यालयों में 15 हजार छात्राएं शिक्षा ग्रहण करती हैं। इन छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जूडो कराटे का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रत्येक विद्यालय में 90 दिनों तक प्रशिक्षण चलेगा। इस प्रशिक्षण में प्रत्येक छात्रा को फाइटर बनाने के बाद उनको अभ्यास कराया जाएगा, जिससे वह मनचलों से निपट सके। छात्राएं भी इस प्रशिक्षण को लेकर उत्साहित हैं। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं उन्हें अभ्यास कराते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


- पिछले दिनों में यह हुई हैं घटनाएं
नगर कोतवाली क्षेत्र के एक इंटर कालेज में पढ़ने वाली चार छात्राओं का दो मनचलों ने पीछा किया। छात्राओं ने स्कूल जाना ही बंद कर दिया। जब परिजनों ने पूछा तो उन्होंने पूरी बात बताई। छात्राओं के परिजनों ने आरोपियों को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया था। इसी तरह सिहानीगेट थाना क्षेत्र में छात्राओं का पीछा करने वाले चार मनचलों को पुलिस ने पकड़ा था। कविनगर थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ करने वाले मनचलों को छात्राओं ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था। छेड़छाड़ का विरोध करने पर सिहानीगेट थाना क्षेत्र में छात्रा को टैंपो से फेंक दिया था। विजयनगर थाना क्षेत्र में डीयू की छात्रा को बंधक बनाकर फेंक दिया था।


छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्कूलों में उन्हें जूडो कराटे के टिप्स दिए जाएंगे। 90 दिनों तक प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे वह मनचलों और शरारती तत्वों से स्वयं निपट सकें। गौरव त्यागी, जिला समन्वयक स्कूल चलो अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed