{"_id":"67ed8b7e1fa39cf83f001114","slug":"traffic-system-went-out-of-control-on-cms-arrival-school-children-were-stuck-in-buses-for-hours-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-605097-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: सीएम के आगमन पर यातायात व्यवस्था बेकाबू, घंटों बसों में तपे स्कूली बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: सीएम के आगमन पर यातायात व्यवस्था बेकाबू, घंटों बसों में तपे स्कूली बच्चे
विज्ञापन
गाजियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को नेहरू नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा पदाधिकारियों की समन्वय बैठक में पहुंचे। मुख्यालय से कार्यक्रम जारी कर पुलिस को सूचना दी गई। नगर के बीच स्थित कार्यक्रम में शामिल होने आए मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों को लिए यातायात पुलिस ने आमजन के लिए पुख्ता रणनीति तैयार नहीं की। न रूट डायवर्जन किया और न ही सड़क के आवागमन को बाधित रखने की सूचना दी गई। इसका खामियाजा शहर के लोगों को एक से डेढ़ घंटे तक तपती धूप में खड़े होकर भुगतना पड़ा। स्कूली बच्चे स्कूटी, बाइक, रिक्शा, ई-रिक्शा और स्कूली बसों में सड़कों पर कड़ी धूप में तपते नजर आए।
यातायात पुलिस ने सुबह ही हिंडन रोड, मेरठ-दिल्ली रोड तिराहे, नासिरपुर फाटक और हापुड़ चुंगी तक बैरिकेडिंग कर दी। इसके साथ ही चौधरी मोड़ नेहरूनगर की सड़कों पर भी पुलिस तैनात की गई और बैरिकेडिंग कर वाहनों का आवागम वन-वे किया गया। नेहरूनगर के मुख्य मार्ग को सुबह से बैरिकेडिंग कर अचानक बंद कर दिया गया। नासिरपुर फाटक से होली चाइल्ड चौराहे की तरफ जाने वाले आरओबी की एक लेन को भी बंद कर दिया गया है। सुबह करीब साढ़े 11 बजे मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मुख्यमंत्री के आवाजाही वाले रूट पर कुछ देर के लिए यातायात रोका। वीआइपी मूवमेंट के दौरान भी यातायात रोका गया। होली चाइल्ड चौराहे पर यातायात को रोका गया। दोपहर करीब तीन बजे होली चाइल्ड चौराहा, नासिरपुर फाटक पर आधा घंटे से ज्यादा समय वाहनों को रोककर रखा गया। जबकि बैठक समाप्त होने के 40 मिनट पहले ही नेहरूनगर से हिंडन तक जाने वाले रास्ते के संपर्क मार्गों पर वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया। मेरठ रोड पर हालात बद से बदतर रहे। सवा दो बजे मेरठ रोड बंद कर दिया गया। वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब तीन बजे तक लोग मेरठ-गाजियाबाद रोड पर वाहनों की कतारों में फंसे रहे। दो बजे अधिकांश स्कूलों की छुट्टी हुई तो शहर के दो दर्जन से अधिक मार्गों पर बैरिकेडिंग कर पुलिस मुस्तैद कर दी गई। कई स्थानों पर लोगों ने यातायात पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए और बगैर सूचना के सड़कों पर बैरिकेडिंग लगाने का पुलिस से विरोध जताया।
.....
फंसी रही एंबुलेंस और स्कूली बच्चे
कविनगर क्षेत्र के डायमंड फ्लाईओवर, हापुड़ चुंगी से राजनगर एक्सटेंशन जाने वाला मार्ग, कमला नेहरू नगर स्थित केंद्रीय विद्यालय परिवर्तन स्कूल राजनगर एक्सटेंशन डीपीएस, रेयान स्कूल सहित कई स्कूलों की बसें और एंबुलेंस तक जाम में फंसी रही। एक घंटे से अधिक बच्चे स्कूली बसों में तपते रहे।
विज्ञापन
....
सड़कों पर वाहनों के आवागमन जारी रखने के इंतजाम किए गए थे। अधिकांश मार्गों पर वन-वे और अचानक रूट डायवर्जन करके वाहनों को निकाला गया है। कुछ लोगों को परेशानी जरूर हुई है।
राजेश कुमार, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त।