फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Traffic news

चिपियाना आरओबी पर आज शाम से फर्राटा भरेंगे वाहन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 01:09 AM IST
सार

चिपियाना आरओबी पर आज शाम से फर्राटा भरेंगे वाहनगाजियाबाद।इस अवधि के पूरा होने पर बृहस्पतिवार शाम छह बजे से इसे वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा।यह अपनी अलग-अलग श्रेणी में अब तक के सबसे भारी, सबसे चौड़े और सबसे वजनी ब्रिज हैं।

विज्ञापन
Traffic news

विस्तार

चिपियाना आरओबी पर आज शाम से फर्राटा भरेंगे वाहन
विज्ञापन

गाजियाबाद। एनएच-9 पर निर्माणाधीन चिपियाना आरओबी पर बृहस्पतिवार शाम से वाहन फर्राटा भरेंगे। भार परीक्षण की प्रक्रिया पूरी बुधवार शाम पांच बजे पूरी होने के बाद यह आरओबी तकनीकी विशेषज्ञों की निगरानी में 24 घंटे तक रहेगा। इस दौरान आरओबी के नीचे हर हलचल पर नजर रखने के लिए कैमरों वाली मशीनें लगाई गई हैं। इस अवधि के पूरा होने पर बृहस्पतिवार शाम छह बजे से इसे वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। आरओबी को वाहनों के लिए खोल दिए जाने से रोजाना करीब 80 हजार वाहन चालकों को जाम से निजात मिल जाएगी।
देश के सबसे भारी 2230 टन वजनी ट्रस ब्रिज पर चार लेन का आरओबी बनाया गया है। करीब 15 महीने में बनकर तैयार हुए आरओबी को बनाने में एनएचएआई को सबसे ज्यादा मशक्कत करनी पड़ी। ट्रस ब्रिज को पिलर्स पर रखने के लिए 1100 टन लोहे की शटरिंग बनाई गई और करीब एक महीने तक ट्रैफिक ब्लॉक लेकर दिन-रात काम किया गया। आरओबी का निर्माण पूरा होने के बाद एनएचएआई ने बीते सोमवार से ही भार परीक्षण शुरू कर दिया था। एनएचएआई के परियोजना निदेशक अरविंद कुमार का कहना है कि इस दौरान आरओबी पर पहले खाली ट्रकों को खड़ा किया गया और अगले दिन लोड ट्रक खड़े कर अलग-अलग प्वाइंट पर भार डाला गया। यह प्रक्रिया सफल रही। बृहस्पतिवार शाम छह बजे इसे वाहनों के आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन

निगरानी में देखा जाएगा
भार परीक्षण के दौरान आरओबी के नीचे कैमरों के साथ लगाई गईं अत्याधुनिक मशीनों के जरिए देखा गया कि आरओबी का ऊपरी ढांचा कितना नीचे खिसका है। एनएचएआई के परियोजना निदेशक अरविंद कुमार ने बताया कि बुधवार शाम भार परीक्षण की प्रक्रिया पूरी हो गई है। ट्रकों को हटाकर अब 24 घंटे तक तकनीकी विशेषज्ञ निगरानी करेंगे कि पुल का ऊपरी ढांचा जो नीचे खिसका था, उसके अनुपात में वह कितने फीसदी ऊपर आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सप्ताहांत पर नहीं लगेगा लंबा जाम
सप्ताहांत पर घूमने के लिए पहाड़ी क्षेत्रों में जाने वाले लोगों की बड़ी तादाद है। दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा और आसपास के क्षेत्रों से देहरादून, नैनीताल, जिम कार्बेट पार्क, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ और अन्य क्षेत्रों में जाने वाले लोगों की वजह से एनएच-9 पर शुक्रवार शाम से लेकर रविवार रात तक वाहनों की संख्या भी बढ़ जाती है। दिल्ली, वैशाली, इंदिरापुरम, नोएडा के लोग इसी एनएच-9 से होकर गुजरते हैं। आरओबी पर बन रही चार लेन सड़क के न खुलने की वजह से यहां हर सप्ताहांत पर लोगों को लंबे जाम से जूझना पड़ता था लेकिन इस सप्ताहांत पर उन्हें यहां जाम नहीं मिलेगा। उनका सफर बिना बाधा पूरा होगा।

एनएचएआई ने बनाए तीन कीर्तिमान
एनएचएआई ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और एनएच-9 निर्माण के साथ-साथ तीन नए कीर्तिमान भी बनाए हैं। परियोजना निदेशक अरविंद कुमार का कहना है कि एक्सप्रेसवे और एनएच-9 पर देश का सबसे लंबा स्टील कंपोस्ट ब्रिज, सबसे चौड़ा (30 मीटर) छह लेन का ब्रिज और सबसे भारी 2230 टन वजनी स्टील ट्रस ब्रिज बनाया गया है। यह अपनी अलग-अलग श्रेणी में अब तक के सबसे भारी, सबसे चौड़े और सबसे वजनी ब्रिज हैं। उनका कहना है कि इसके बारे में कभी प्लान नहीं किया गया था लेकिन निर्माण होता गया और कीर्तिमान बनते गए।
आंकड़ों में चिपियाना आरओबी का ट्रस ब्रिज
ट्रस ब्रिज की चौड़ाई - 17.50 मीटर
कैरिज वे की चौड़ाई - 15 मीटर
फुटपाथ चौड़ाई - 2.50 मीटर
कुल वजन - 2230 टन
कुल लंबाई - 114.8 मीटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed