फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Traffic jam on Hindon Bridge due to heavy vehicles.

Ghaziabad News: हिंडन ब्रिज पर भारी वाहनों के कारण लग रहा जाम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Traffic jam on Hindon Bridge due to heavy vehicles.
साहिबाबाद। हिंडन ब्रिज पर गार्डर चोरी होने के बाद से अब भारी वाहनों का आवागमन बढ़ गया है और इससे हर रोज सुबह-शाम लोग जाम में फंसते हैं। कई लोगों ने इसकी शिकायत यातायात पुलिस और सिंचाई विभाग से की है, लेकिन अभी तक जाम से निजात नहीं मिल पाई है। सोमवार सुबह से दोपहर एक बजे तक जाम रहा तो वहीं, शाम को भी वाहन चालक परेशान हुए।
विज्ञापन

दरअसल, हिंडन पर बने लोहे के पुल पर भारी वाहनों प्रतिबंधित है और इनकाे रोकने के लिए गार्डर और लोहे के जाल लगाए गए थे, लेकिन जाल टूटने और गार्डर गायब होने के बाद से भारी वाहनों का आवागम तेजी से बढ़ गया है। इन वाहनों के यहां से गुजरने से जाम की स्थिति बन जाती है। नौकरी-पेशा लोगों को सुबह-शाम यहां पर जाम में फंसना पड़ता है। सिद्धार्थ विहार निवासी एनके नेगी का कहना है कि यातायात पुलिस और सिंचाई विभाग के अधिकारियों से भारी वाहनों के आवागमन के कारण जमा की शिकायत की गई, लेकिन अधिकारियों ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। उनका आरोप है कि विभागाध्यों की लापरवाही के कारण आम लोग सुबह और शाम कई-कई घंटे तक जाम में फंसते हैं। कई जगह तो जाम की वजह लोहे की लटकी हुई रेलिंग बन रही है। ब्रिज पर बढ़ती भीड़ और टीएचए की सिद्धार्थ विहार और नोएडा से कनेक्टिविटी के लिए यह पुल काफी अहमियत रखता है। सोमवार सुबह लोग करीब तीन से चार घंटे तक जाम फंसे रहे तो शाम को भी उनको काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

क्या बोले अधिकारी
लोहे के जाल ही बड़े वाहनों को रोकने के लिए लगवाए जाते हैं, जाल हटने पर सिंचाई विभाग को इस पर ध्यान देना चाहिए। जब तक जाल नहीं लग जाता सुबह-शाम ट्रैफिक पुलिसकर्मी की ड्यूटी लगाई जाएगी।-- त्रिगुण बिसेन, डीसीपी ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed