फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Traffic inspector suspended for negligence in duty

Ghaziabad News: डयूटी में लापरवाही बरतने पर यातायात निरीक्षक को किया निलंबित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 May 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
Traffic inspector suspended for negligence in duty
साहिबाबाद। मोहननगर तिराहे पर अवैध तरीके से स्टैंड बनाने के मामले में डीसीपी ट्रांस हिंडन जोन विवेक चंद्र ने यातायात निरीक्षक राजकुमार को निलंबित कर दिया है। उन पर डयूटी में लापरवाही बरतने के आरोप लग रहे थे। डीसीपी का कहना है कि मोहननगर तिराहे पर ऑटो खड़ा करने के लिए यातायात पुलिस ने स्थाई स्टैंड बनाया हुआ है बावजूद इसके चालक सड़क पर आड़े-तिरछा ऑटो खड़ा करके लोगों के लिए जाम की स्थिति बनाते हैं। उन्हें पूर्व में हिदायत देकर कार्रवाई करने के लिए कहा था लेकिन यातायात निरीक्षक राजकुमार ने निर्देशों का सही से पालन नहीं किया। बृहस्पतिवार को मोहन नगर तिराहे पर ऑटो स्टैंड के पास स्थिति की जांच कराई तो पता चला कि उनके निर्देशों का कोई पालन नहीं हुआ। डीसीपी का कहना है कि राजकुमार की काफी समय से शिकायत आ रही थीं। उन पर निलंबन की कार्रवाई कर अन्य निरीक्षक और पुलिसकर्मियों को डयूटी में लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed