{"_id":"65452d95981196c11e057a3e","slug":"traffic-challan-two-thousand-rupees-was-issued-for-tractor-not-wearing-helmet-in-hapur-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Traffic Challan: बिना हेलमेट काटा ट्रैक्टर का चालान, भेजी बाइक की फोटो; मालिक चौंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Traffic Challan: बिना हेलमेट काटा ट्रैक्टर का चालान, भेजी बाइक की फोटो; मालिक चौंका
Fri, 03 Nov 2023 10:59 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 03 Nov 2023 10:59 PM IST
सार
हापुड़ में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक ट्रैक्टर का बिना हेलमेट के दो हजार का चालान काट दिया है। इतना ही नहीं चालान पर बाइक का फोटो भी भेज दिया है।
विज्ञापन
Tractor
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हापुड़ में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। गांव सलाई निवासी व्यक्ति के ट्रैक्टर का चालान बिना हेलमेट का काट दिया गया। जब उसके पास दो हजार का चालान पहुंचा तो उसके होश उड़ गए। सिलाई निवासी खुशी मोहम्मद ने बताया कि उसका ट्रैक्टर घर पर खड़ा हुआ है।
विज्ञापन
शुक्रवार को दोपहर उसके मोबाइल पर मैसेज आया तो पता चला कि ट्रैक्टर का बिना हेलमेट के कारण दो हजार रुपये का चालान काट दिया गया है। हालांकि, चालान पर फोटो बाइक का है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि चालान किसी गलती के कारण हुआ है, लेकिन इससे खुशी मोहम्मद चिंता में है। इस संबंध में यातायात प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि किसी टैक्निकल गलती के कारण ऐसा हुआ होगा, ऐसे चालान खुद निरस्त हो जाते हैं।
विज्ञापन