फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Traders will get trapped if they do not collect tax from customers and give it to the government

Ghaziabad News: ग्राहक से टैक्स लेकर सरकार को नहीं दिया तो फंसेंगे व्यापारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
Traders will get trapped if they do not collect tax from customers and give it to the government
गाजियाबाद। त्योहारी सीजन में बाजार खरीदारों से गुलजार दिखाई दे रहे हैं। खरीदारी को लेकर जबरदस्त उत्साह के बीच वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) की चोरी रोकने के लिए राज्य कर विभाग ने अनूठा अभियान चलाया है। अगर ग्राहक से टैक्स लेकर सरकार के खाते में जमा नहीं किया तो व्यापारी बुरे फंस सकते हैं। जीएसटी चोरी को रोकने के लिए ग्राहकों से सहयोग मांगा गया है। खरीदारी के समय दुकानदार से बिल लेकर विभाग के व्हाट्सएप नंबरों पर भेजना होगा। दुकानदारों की बिक्री से बिलों के विवरण का मिलान किया जाएगा। हेरफेर पाए जाने पर संबंधित व्यापारी टैक्स वसूलकर सरकारी खजाने में जमा कराया जाएगा। विभाग ने इसके लिए 10 व्हाट्सएप नंबर भी जारी किए हैं।
विज्ञापन

राज्य कर विभाग के अपर आयुक्त ग्रेड-1 दिनेश कुमार मिश्रा ने बताया कि शासन के निर्देश पर दिवाली और छठ पूजा को देखते हुए करापवंचन रोधी अभियान की शुरुआत की गई है। विभाग तकनीकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल कर डाटा विश्लेषण के माध्यम से जीएसटी चोरी रोकने में सफल हो रहा है। त्योहारों के दौरान जनता के सहयोग से बिल संग्रह किए जाएंगे। जो लोग मिठाई, कपड़ा, उपहार या अन्य उत्पाद बाजार से खरीद रहे हैं, उन ग्राहकों से अपील की जाती है कि दुकानदारों से बिल अवश्य लें। बिल लेकर विभाग की ओर से जारी किए गए व्हाट्सएप नंबरों को भेजे जाएं। विभाग के अधिकारी बिक्री के विवरण से मिलान करेंगे। ग्राहकों से वसूला गया टैक्स व्यापारी ने सरकार के खाते में जमा किया है या नहीं, इसका सत्यापन किया जाएगा। टैक्स जमा नहीं पाए जाने पर संबंधित व्यापारी और फर्म की जांच कराकर टैक्स की वसूली की जाएगी।
विज्ञापन

-------
लकी ड्रॉ में नाम आने पर मिलेगा इनाम
राज्य कर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा जोन-दो के अपर आयुक्त ग्रेड-2 ओपी तिवारी और जोन-एक की अपर आयुक्त ग्रेड-2 सरिता सिंह ने बताया कि अधिकारियों को गोपनीय सूचना एकत्र करने के निर्देश भी दिए गए हैं। जनता से सहभागिता और व्यापारियों से सहयोग की अपील की गई है। व्यापार मंडलों के माध्यम से इस अभियान का प्रचार किया जाएगा। व्हाट्सएप नंबरों पर भेजे जाने वाले बिलों पर ग्राहक को अपने नंबर भी अंकित करने होंगे। बिल एकत्र होने के बाद लकी ड्रॉ भी निकाला जाएगा, जिसमें नाम आने पर विजेता ग्राहकों को इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
ग्राहक इन नंबरों पर भेज सकते हैं बिल
7235001060
7235001061
7235001062
7235001104
7235001109
7235001141
7235001142
7235001143
7235002833
7235002834
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed