फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Traders upset over not getting gas cylinders protested at the tehsil

Ghaziabad News: गैस सिलिंडर नहीं मिलने से परेशान व्यापारियों ने तहसील पर किया प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Traders upset over not getting gas cylinders protested at the tehsil
मोदीनगर। एलपीजी सिलिंडर नहीं मिलने से परेशान व्यापारियों ने उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले सोमवार को तहसील मुख्यालय पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने बताया कि गैस सिलिंडरों की आपूर्ति बंद होने के कारण उद्योग और रेस्टोरेंट चौपट हो रहे हैं। व्यापारियों ने घरेलू और कॉमर्शियल सिलिंडरों की आपूर्ति के लिए गाइड लाइन जारी करने की मांग की। अपनी मांगों को लेकर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारी और पदाधिकारी एकत्रित होकर सोमवार सुबह तहसील मुख्यालय पहुंचे और गैस सिलिंडरों की किल्लत को लेकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। संगठन के वरिष्ठ नेता अमित गोयल ने बताया कि न तो घरेलू और न ही कॉमर्शियल सिलिंडर मिल रहे हैं। गैस सिलिंडरों की आपूर्ति बंद होने से छोटे बड़े सभी कारोबारों पर संकट पैदा हो गया। अधिकांश इकाइयों ने उत्पादन आधा कर दिया। कुछ इकाइयां बंद हो गई हैं। गैस सिलिंडर नहीं मिले तो उद्योगों के साथ-साथ होटल और रेस्टोरेंट भी बंद हो जाएंगे। उन्होंने उपजिलाधिकारी अजीत सिंह को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर सतीश अग्रवाल, निर्दोष खटाना, दीपक वत्स, राहुल गुर्जर, नितिन चौहान और सुभाष आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed