फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Traders stage a sit-in demanding the opening of a culvert

Ghaziabad News: पुलिया खुलवाने की मांग को लेकर व्यापारी धरने पर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Traders stage a sit-in demanding the opening of a culvert
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन स्थित एसएम वर्ल्ड में जलभराव की समस्या को लेकर व्यापारियों की भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। व्यापारियों का आरोप है कि वह लगातार दो दिन से प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन निगम की ओर से अब तक कोई अधिकारी उनकी समस्या का समाधान करने नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन

भूख हड़ताल पर बैठे व्यापारी हरीश महाजन ने बताया कि नाले में जल निकासी नहीं होने से आए दिन व्यापारियों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ रहा है। इसका मुख्य कारण शालीमार गार्डन एक्ट दो से 150 फुटा के मध्य की पुलिया है। इसे खुलवाने के लिए कई बार निगम और जिलाधिकारी स्तर तक शिकायत की गई है लेकिन अब तक कोई हल नहीं निकल पाया है।
विज्ञापन

व्यापारियों की समस्या को लेकर कई बार नगर निगम, जिलाधिकारी और पार्षद को ज्ञापन सौंपा गया है। लेकिन अब तक भी इस समस्या का निदान नहीं हो पाया है। उन्होंने बताया कि इस समस्या के निदान के लिए करीब दो साल से हर विभाग में पत्र भेजे जा रहे हैं। थोड़ी सी बारिश होते ही एसएम वर्ल्ड मॉल के आसपास जलभराव हो जाता है। जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश के दौरान नाले का गंदा पानी दुकानों के अंदर तक पहुंच जाता है। इससे दुकानों में रखा सामान खराब हो रहा है और व्यापारियों को लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed