{"_id":"69973dd83f43bfab510fc759","slug":"traders-protested-against-the-irregularities-in-the-mandi-committee-ghaziabad-news-c-133-1-bul1002-148948-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: मंडी समिति की अव्यवस्थाओं पर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: मंडी समिति की अव्यवस्थाओं पर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
जहांगीराबाद। नगर की सब्जी मंडी में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर व्यापारियों ने बृहस्पतिवार को मंडी परिसर में प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि मंडी समिति के मुख्य गेट पर लगाया गया लोहे का पाइप छोटे वाहनों के आवागमन में बाधा बन रहा है, जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा है।
मंडी के व्यापारियों ने बताया कि मंडी में पेयजल व्यवस्था सुचारु नहीं है। आरओ प्लांट खराब होने से पानी की दिक्कत बनी हुई है। इसके अलावा सफाई व्यवस्था व प्रकाश व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं है। सुलभ शौचालय की स्थिति खराब होने से व्यापारियों व ग्राहकों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
प्रदर्शन में सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष योगी लोधी, पप्पू, जसवंत सैनी, प्रदीप मित्तल, गुड्डू, जीतू सैनी, कासिम, रवि, रिंकू, सुभाष सहित अन्य आढ़तियों ने भाग लिया। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। दूसरी ओर मंडी निरीक्षक पुष्पराज सिंह ने बताया कि सभी समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया शुरू कराई जा रही है। सुलभ शौचालय के स्थान पर नया निर्माण कराया जाएगा तथा पानी, सफाई और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि बिना गेट पास छोटे ई-रिक्शा से माल निकासी की समस्या को देखते हुए ही मुख्य गेट पर लोहे का पाइप लगाया गया है।