फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Traders in Shalimar Garden, troubled by waterlogging, go on a hunger strike

जलभराव पर भूख हड़ताल: गाजियाबाद में व्यापारियों ने खोला मोर्चा, दो साल से परेशान; ग्राहकों ने दूरी बनाई

Fri, 16 Oct 2026 04:21 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, साहिबाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, साहिबाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 16 Oct 2026 04:21 PM IST
सार

गाजियाबाद के शालीमार गार्डन इलाके में जलभराव की समस्या से परेशान व्यापारी भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। व्यापारी हरीश महाजन ने बताया कि दो साल से हर विभाग को पत्र भेजे जा रहे हैं, लेकिन निदान नहीं हुआ। थोड़ी सी बारिश में ही एसएम वर्ल्ड मॉल के आसपास पानी जमा हो जाता है।

विज्ञापन
Traders in Shalimar Garden, troubled by waterlogging, go on a hunger strike
साहिबाबाद में व्यापारी भूख हड़ताल पर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शालीमार गार्डन स्थित एसएम वर्ल्ड में जलभराव की समस्या को लेकर व्यापारी भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। व्यापारियों का आरोप है कि नाले में जल निकासी नहीं होने से आए दिन व्यापारियों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ रहा है। इसका मुख्य कारण शालीमार गार्डन एक्ट दो से 150 फुटा के मध्य की पुलिया है। इसे खुलवाने के लिए कई बार निगम और जिलाधिकारी स्तर तक शिकायत की गई है। लेकिन अब तक कोई हल नहीं निकल पाया है। 

विज्ञापन


भूख हड़ताल पर बैठे व्यापारी हरीश महाजन ने बताया कि व्यापारियों की समस्या को लेकर कई बार नगर निगम, जिलाधिकारी और पार्षद को ज्ञापन सौंपा गया है। लेकिन अब तक भी इस समस्या का निदान नहीं हो पाया है। उन्होंने बताया कि इस समस्या के निदान के लिए करीब दो साल से हर विभाग में पत्र भेजे जा रहे हैं। 
विज्ञापन


थोड़ी सी बारिश होते ही एसएम वर्ल्ड मॉल के आसपास पानी तालाब की तरह जमा हो जाता है। जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश के दौरान नाले का गंदा पानी दुकानों के अंदर तक पहुंच जाता है। इससे दुकानों में रखा सामान खराब हो रहा है और व्यापारियों को लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापार मंडल के महामंत्री शैंकी वोहरा ने बताया कि जलभराव के कारण ग्राहकों को भी परेशानी होती है। पानी से भरे रास्तों के कारण ग्राहक दुकानों तक पहुंचने से बचते हैं, जिससे कारोबार प्रभावित हो रहा है। लगातार हो रही परेशानी से कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर यहां से पलायन करने को मजबूर हो गए हैं। जलभराव की समस्या को लेकर नगर निगम और स्थानीय पार्षद राहुल शर्मा से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं कराया गया। व्यापारियों ने मांग की कि निगम अधिकारी मौके का निरीक्षण कर जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराएं और समस्या का जड़ से निवारण किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed