फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Traders created ruckus in Mahagun Mall

Ghaziabad News: महागुन मॉल में व्यापारियों ने किया हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Traders created ruckus in Mahagun Mall
वैशाली।
विज्ञापन

महागुन मॉल प्रबंधन की ओर से बिजली बाधित करने पर व्यापारियों ने शुक्रवार को हंगामा किया। व्यापारियों का आरोप था कि बिजली बिल जमा करने के बावजूद प्रबंधन की ओर से बिजली आपूर्ति बाधित कर दी गई है। करीब तीन घंटे तक चले हंगामे के बाद मॉल प्रबंधन द्वारा बिजली आपूर्ति बहाल की गई।
बिजली कटने से नाराज व्यापारियों ने अपनी दुकानों के शटर गिराकर मॉल प्रांगण में प्रबंधन के खिलाफ एकजुट होकर नाराजगी जाहिर की। दुकानदार मनोज ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद प्रबंधन ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि यह एकतरफा कार्रवाई थी। इससे उनका आर्थिक नुकसान हुआ है। करीब तीन घंटे चले इस हंगामे के बाद मॉल प्रबंधन और व्यापारियों के बीच बातचीत हुई, जिसके बाद दोबारा बिजली सप्लाई बहाल की गई। दुकानदारों का कहना है कि करीब एक साल से मॉल को बिजली सप्लाई करने वाला एसी प्लांट बंद है, इसके चलते आए दिन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। प्रबंधन से कई बार प्लांट और व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की गई थी। लेकिन अब तक व्यवस्थाओं को नहीं सुधारा गया है। वहीं इस मामले में मॉल प्रबंधन से उनका पक्ष लेने के लिए कई बार संपर्क साधा गया लेकिन बात नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed