{"_id":"680be4ef8c9511810904b77b","slug":"traders-burnt-the-effigy-of-terrorists-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-619973-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: व्यापारियों ने आतंकवादियों का पुतला फूंका, जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: व्यापारियों ने आतंकवादियों का पुतला फूंका, जताया रोष
विज्ञापन
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में सिहानी गेट बाजार में दुकानों पर लगा ताला। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजियाबाद। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने पहलगाम घटना को अंजाम देने वाले आतंकवादियों का पुतला फूंककर रोष व्यक्त किया। साथ ही घटना के मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
शुक्रवार को व्यापार मंडल के पदाधिकारी व सदस्य सांसद अतुल गर्ग के नेतृत्व में एकत्र हुए। इसके बाद नारेबाजी करते हुए आतंकवादियों का पुतला फूंका। इस अवसर पर व्यापारियों ने कहा कि राष्ट्र की अखंडता और नागरिकों की सुरक्षा सर्वोपरि है। आतंक के विरुद्ध लड़ाई में पूरा व्यापारी वर्ग सरकार के साथ है।
कहा कि सरकार से हमारी मांग है कि आतंकवाद के खिलाफ जल्द जल्द ठोस कार्रवाई की जाए। ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न होने पाए। इस मौके पर भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, पार्षद राजीव शर्मा, महानगर महामंत्री अशोक चावला, अध्यक्ष संजीव मित्तल, सिहानी गेट व्यापार मंडल अध्यक्ष अनुराग गर्ग, सराफा एसोसिएशन कन्हैयालाल मार्केट चौपला के अध्यक्ष बृजेश वर्मा आदि मौजूद रहे।