फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   trade union and bank strike

ट्रेड यूनियन बैंक की हड़ताल से लोग रहे परेशान, करोड़ाां का नुकसान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 12:31 AM IST
विज्ञापन
trade union and bank strike
ट्रेड यूनियन और बैंकों की हड़ताल से लोग परेशान, करोड़ों का नुकसान
विज्ञापन

गाजियाबाद। ट्रेड यूनियन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के चलते बुधवार को जिले में 15 राष्ट्रीयकृत बैंकों की 250 शाखाओं में हड़ताल रही। इससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा और करोड़ों रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ। बैंकों में नकदी, चेक क्लियरेंस, पासबुक एंट्री व अन्य कामों को लेकर लोग भटकते रहे। कुछ लोगों ने ऑनलाइन बैंकिंग से लेनदेन किया। कुछ मोबाइल रिटेलर की दुकानें भी ई-कॉमर्स के विरोध में बंद रहीं। आडीसी स्थित सिंडीकेट बैंक के सामने उत्तर प्रदेश बैंक यूनियन एंप्लॉयज यूनियन (यूपीबीईयू) के बैनर तले लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने मांग की है कि खाली पदों पर कर्मचारियों की भर्ती की जाए।
बुधवार को श्रम विरोधी नीतियाें को लेकर दस केंद्रीय ट्रेड यूनियन ने हड़ताल की। इसमें इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस, हिंद मजदूर सभा, कंफेडरेशन ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन सहित अन्य संगठन शामिल रहे। बैंकों के संगठनों ने भी हड़ताल में शामिल होने और इसमें भाग लेने की पूर्व में ही घोषणा कर दी थी। शहर के दर्जनभर से अधिक राष्ट्रीयकृत बैंक हड़ताल पर रहे। इससे इन बैंकों की 250 से अधिक शाखाओं में कामकाज पर पूरी तरह प्रभावित रहा। हड़ताल से बैंक से कैश निकालना या डिपॉजिट करने में जहां ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ा, वहीं, चेक क्लियरिंग का काम भी नहीं हो सका। अधिकारियों ने लिपिकीय कार्य करते हुए स्थिति को संभालने का प्रयास किया। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया हड़ताल से बाहर दिखाई दिया। उत्तर प्रदेश बैंक यूनियन एंप्लॉयज यूनियन के यूनिट सचिव सुनील गोयल बताया कि बैंकों में रिक्त पद भरने, बैकों का विलय रोकने, कारपोरेट घरानों के लोन को वसूलने की प्रक्रिया सख्त करने, वेतन पुनरीक्षण को जल्द लागू करने आदि प्रमुख मांगों को लेकर हड़ताल की गई। आरडीसी स्थित सिंडिकेट बैंक पर एआईबीईए के आह्वान पर यूपीबीईयू की जिला इकाई की ओर से बैंक कर्मचारियों ने विशाल प्रदर्शन कर सरकार की बैंक मर्जर नीतियों को जोरदार विरोध किया। उन्होंने बताया कि इस कारण करोड़ों रुपये का लेनदेन प्रभावित रहा। इस दौरान श्यामनाथ झा, सुभाष बैंसला, पुष्पेंद्र चौधरी, कंबोज, विनोद कुमार, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

--------
काम यहां रहा प्रभावित, यहां रहा बेअसर
हड़ताल से सभी राष्ट्रीयकृत बैंक, एलआईसी, बीएसएनएल, डाकघर, आयकर विभाग सहित अन्य सरकारी कार्यालय औद्योगिक क्षेत्रों में कार्य प्रभावित दिखा। ट्रेड यूनियन ने केंद्र सरकार पर श्रमिकों की अनदेखी का आरोप लगाया है। बाजारों में कुछ दुकानें बंद दिखाई दीं। मोबाइल की भी अधिकतर दुकानें खुली रहीं। हालांकि कुछ क्षेत्रों में हड़ताल का पूरा असर दिखाई दिया। गाजियाबाद टेलीकॉम एसोसिएशन के अध्यक्ष बाल किशन गुप्ता ने बताया कि जिले के काफी व्यापारी रामलीला मैदान दिल्ली में एकत्रित हुए। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन कंपनियों के सस्ते दामों में माल बेचे जाने के कारण खुदरा व्यापार खत्म हो गया है। इस कारण बेरोजगारी की समस्या खड़ी हो गई है। इस दौरान दिल्ली जाने वालों में महामंत्री कुलवंत शर्मा, हेमंत रहेजा, आशीष अग्निहोत्री, अंकित जैन, ललित कुमार, सौरभ, सचिन गोगिया, रोहित, राहुल भारत गर्ग आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप
मोदीनगर। कर्मचारी विरोधी नीतियों के विरोध में यूनाइटेड फ़ोरम ऑफ बैंक एंप्लाइज यूनियन के आह्वान पर बुधवार को मोदीनगर में भी बैंककर्मियों ने हड़ताल की। हड़ताल से बैंकिंग कार्य ठप रहे। संगठन के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा और ब्रजपाल सिंह के नेतृत्व में विभिन्न बैंकों के कर्मचारी बस अड्डा स्थित पीएनबी शाखा पर एकत्र हुए और सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर मुकेश अग्रवाल, उम्मेद सिंह, मोहम्मद अलवी, विनोद, सुमित आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed