फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Tractor hits parked bike, girl dies in the accident

Ghaziabad News: ट्रैक्टर ने खड़ी बाइक में मारी टक्कर, हादसे में बच्ची की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Tractor hits parked bike, girl dies in the accident
मुरादनगर। दिल्ली मेरठ मार्ग पर गंगनहर से आगे यूटर्न पर तेजरफ्तार ट्रैक्टर ने किनारे खड़ी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर बैठी चार साल की बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


दिल्ली करावलनगर प्रेमविहार कॉलोनी निवासी पुष्पेंद्र कुमार बाइक से रविवार सुबह अपनी पत्नी अनीता व बेटी हिमांशी(4)के साथ मुरादनगर गंगनहर पर स्नान करने के लिए आ रहे थे। दिल्ली मेरठ मार्ग पर गंगनहर से आगे यूटर्न पर वह नहर की तरफ मुड़ने के लिए खड़े थे। इसी बीच मोदीनगर की तरफ से तेजरफ्तार ट्रैक्टर आया और बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पुष्पेंद्र, अनीता व हिमांशी सड़क पर गिर गये। ट्रैक्टर ट्राली का पिछला पहिया मासूम बच्ची के सिर से उतर गया। दंपती गंभीर हालत में हिमांशी को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हिमांशी एलकेजी में पढ़ती थी। एसीपी ने बताया कि हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed