फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Tourist bus breaks DME railing and hangs down, major accident averted

Ghaziabad News: टूरिस्ट बस डीएमई की रेलिंग तोड़ कर नीचे लटकी, बड़ा हादसा बचा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
Tourist bus breaks DME railing and hangs down, major accident averted
मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भोजपुर टोल प्लाजा के समीप शनिवार सुबह करीब पांच नियंत्रित टूरिस्ट बस डीएमई की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे लटकी गई। गनीमत रही कि बस नीचे नहीं गिरी वरना बड़ा हादसा हो सकता था। चालक सहित दो यात्री घायल हो गए। हादसे के दौरान एक्सप्रेसवे पर जाम की स्थिति बन गई। पेट्रोलिंग टीम ने क्षतिग्रस्त बस को मौके से हटवाकर यातायात सामान्य कराया। एक्सप्रेसवे की पेट्रोलिंग टीम ने बताया कि बुलंदशहर निवासी चालक नफीस शनिवार सुबह टूरिस्ट बस हरिद्वार से दिल्ली की तरफ लेकर जा रहा था।। बस में लगभग 22 यात्री सवार थे। बस दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के पलौता गांव से आगे पहुंची तभी किसी अज्ञात वाहन ने तेज ब्रेक लगा दिए। चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और बस बेकाबू होकर रेलिंग तोड़ते हुए नीचे लटक गिई। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर जाम लगाना शुरू हो गया। सूचना के बाद पहुंची पेट्रोलिंग टीम ने बस में फंसे यात्रियों को किसी तरह बाहर निकाला। हादसे में चालक नफीस और हरिद्वार निवासी महिला यात्री मुकेश भंडारी घायल हो गई। उन्हें एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया। बता दें कि लगभग दस माह पूर्व सितंबर 2023 में दिल्ली से मेरठ की तरफ जा रही रोडवेज बस चितौड़ा गांव के पास रेलिंग तोड़कर 15 फुट नीचे गिर गई थी। हादसे में 25 यात्री घायल हो गए थे। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि अभी तक घटना की तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। बस के दस्तावेज चेक किए जा रहे हैं, अगर कोई खामी पाई गई तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed