फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Took the bus dragged the elderly, sabotage, chaos

बुजुर्ग को घसीटते ले गई बस, तोड़फोड़, हंगामा

Mon, 01 Aug 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद Updated Mon, 01 Aug 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
Took the bus dragged the elderly, sabotage, chaos
अपराध - फोटो : अमर उजाला
चौधरी मोड़ पर बस में चढ़ रहे बुजुर्ग को चालक की लापरवाही से बस काफी दूर तक घसीटते हुए ले गई, जिससे बुजुर्ग घायल हो गए। इससे नाराज लोगों ने पथराव कर बस में तोड़फोड़ करते हुए हंगामा किया। सिहानी गेट पुलिस ने आरोपी बस चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


घायल बुजुर्ग रामप्यारे (65) निवासी विजयनगर सेक्टर नौ हैं। रामप्यारे चौधरी मोड़ पर रविवार दोपहर साढे़ 12 बजे खड़े होकर लालकुआं की ओर जाने वाली बस का इंतजार कर रहे थे। कुछ देर बाद पुराना बस अड्डा की ओर से लालकुआं की ओर जाने वाली एक प्राइवेट बस आई।
विज्ञापन


उस बस में रामप्यारे चढ़ ही रहे थे कि ड्राइवर ने तेज गति से बस को आगे की ओर बढ़ा दिया। रामप्यारे के पैर सड़क पर घिसटते रहे, जिससे वह घायल हो गए। बस में बैठी सवारियों ने चालक को बस रोकने के लिए कहा, तब जाकर उसने बस रोकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना को देख रहे राहगीरों और कांवड़ियों ने बस चालक को दबोच लिया और उसकी धुनाई कर दी। इस दौरान बस में बैठी सवारियां बस से उतर गईं। इसके बाद गुस्साए लोगों ने बस पर पथराव कर शीशे तोड़ दिए।

चौधरी मोड़ पर खड़े पुलिसकर्मियों ने अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने घायल बुजुर्ग को एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें दिल्ली के अरबन अस्पताल में रेफर किया गया है।


सूचना पर सीओ फर्स्ट और सिहानी गेट एसएचओ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया और हंगामा कर रहे लोगों को समझाकर शांत किया। एसएचओ ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर का इंतजार कर रहे हैं। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed