{"_id":"662a79bcf3f1fd857d0a2a1c","slug":"tomorrow-passengers-will-get-special-discount-in-rapid-rail-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम की खबर: रैपिड रेल में कल मिलेगी खास छूट...साधारण टिकट पर कर सकेंगे प्रीमियम यात्रा, बस करना होगा ये काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम की खबर: रैपिड रेल में कल मिलेगी खास छूट...साधारण टिकट पर कर सकेंगे प्रीमियम यात्रा, बस करना होगा ये काम
Thu, 25 Apr 2024 09:12 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 25 Apr 2024 09:12 PM IST
सार
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने खास पहल की है। साधारण टिकट लेकर यात्री नमो भारत ट्रेन के प्रीमियम कोच में सफर कर सकेंगे। जानें इसके लिए आपको क्या करना होगा।
विज्ञापन
नमो भारत ट्रेन (रैपिड रेल)
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
मतदान करने पर लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने खास पहल की है। साधारण टिकट लेकर यात्री नमो भारत ट्रेन के प्रीमियम कोच में सफर कर सकेंगे। मतदान कर चुके यात्री ही शुक्रवार को इस ऑफर का लाभ उठा सकेंगे। अंगुली पर लगी मतदान की स्याही दिखाकर यात्री आरआरटीएस स्टेशन के प्रीमियम कोच में प्रवेश कर सकेंगे।
विज्ञापन
नमो भारत ट्रेन के प्रीमियम कोच के आरामदायक सफर के लिए यात्रियों को साधारण कोच से दोगुना किराया देना पड़ता है लेकिन 26 अप्रैल को मतदान करने पर लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए पहल की गई है। इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए यात्रियों को आरआरटीएस कनेक्ट एप से स्टैंडर्ड कोच की टिकट खरीदनी होगी। इसके आधार पर यात्री प्रीमियम कोच में यात्रा कर सकेंगे। नमो भारत ट्रेन में छह कोच हैं, जिनमें एक प्रीमियम और पांच साधारण कोच हैं।
विज्ञापन