{"_id":"65ff4bd1dd025507b1000d06","slug":"toll-prices-will-increase-by-five-percent-from-april-1-ghaziabad-news-c-30-gbd1015-338355-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: एक अप्रैल से टोल के पांच फीसदी बढ़ जाएंगे दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: एक अप्रैल से टोल के पांच फीसदी बढ़ जाएंगे दाम
विज्ञापन
गाजियाबाद। एक अप्रैल से ईस्टर्न पेरिफेरल और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर सफर करना वाहन मालिकों के लिए महंगा हो जाएगा। एनएचएआई (नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया) 31 मार्च की आधी रात से टोल शुल्क में 5 फीसदी की बढ़ाेतरी कर देगा। एनएचएआई की ओर से टोल की नई दरों के निर्धारण का काम शुरू हो चुका है। होली के बाद टोल शुल्क की नई दरें तय करके सार्वजनिक सूचना जारी कर दी जाएगी। नई दरें प्रभावी हो जाने पर दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले लाखों वाहन चालकों की जेब पर भार बढ़ेगा।
एनएचएआई ने ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे समेत अन्य एक्सप्रेसवे पर टोल शुल्क की वसूली और मेंटेनेंस का जिम्मा प्राइवेट कंपनी को दिया हुआ है। एनएचएआई के परियोजना निदेशक धीरज सिंह ने बताया कि इन कंपनियों के अनुबंध के मुताबिक हर साल टोल दरों में एक निर्धारित रकम की बढ़ोतरी की जा सकती है। उन्होंने बताया कि एक अप्रैल से ईस्टर्न पेरिफेरल और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे समेत अधिकांश टोल रोड पर टोल दरों में पांच फीसदी की बढ़ोतरी लागू हो जाएगी।
-- --
पूर्णांक में होगी बढ़ोतरी
कुछ स्थानों पर टोल शुल्क पांच फीसदी से ज्यादा बढ़ सकता है। दरअसल, अगर पांच फीसदी बढ़ोतरी के बाद टोल शुल्क 63, 64 या 89, 54 रुपये हो रहा होगा तो ऐसी रकम को पूर्णांक में बदल दिया जाएगा। यानी 64 की बजाय 65 रुपये, 89 की जगह 90 रुपये या इसी तरह अन्य रकम से दो-तीन रुपये ज्यादा टोल शुल्क निर्धारित किया जा सकता है। इसी तरह अगर किसी सफर के लिए 81, 51 या इसी तरह अन्य रकम तय होगी तो इसे घटाकर पूर्णांक रकम निर्धारित की जा सकती है।
विज्ञापन
-- -- --
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर वर्तमान टोल दरें
स्थान टोल शुल्क
दुहाई से डासना-- 15 रुपये
दुहाई से बागपत-- 60 रुपये
डासना से बागपत-- 75 रुपये
-- -
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर वर्तमान टोल दरें
स्थान कार हल्के व्यावसायिक वाहन
मेरठ से सराय काले खां-- -- 160 रुपये -- - 250 रुपये
मेरठ से इंदिरापुरम-- 110 रुपये -- - 175 रुपये
मेरठ से डूंडाहेड़ा-- 85 रुपये -- - 140 रुपये
मेरठ से डासना-- 70 रुपये -- - 115 रुपये
मेरठ से रसूलपुर-- 55 रुपये -- - 85 रुपये
मेरठ से भोजपुर-- 25 रुपये -- - 40 रुपये
नोट: इन दरों में पांच फीसदी बढ़ोतरी की जानी प्रस्तावित है।
विज्ञापन
एनएचएआई ने ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे समेत अन्य एक्सप्रेसवे पर टोल शुल्क की वसूली और मेंटेनेंस का जिम्मा प्राइवेट कंपनी को दिया हुआ है। एनएचएआई के परियोजना निदेशक धीरज सिंह ने बताया कि इन कंपनियों के अनुबंध के मुताबिक हर साल टोल दरों में एक निर्धारित रकम की बढ़ोतरी की जा सकती है। उन्होंने बताया कि एक अप्रैल से ईस्टर्न पेरिफेरल और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे समेत अधिकांश टोल रोड पर टोल दरों में पांच फीसदी की बढ़ोतरी लागू हो जाएगी।
विज्ञापन
पूर्णांक में होगी बढ़ोतरी
कुछ स्थानों पर टोल शुल्क पांच फीसदी से ज्यादा बढ़ सकता है। दरअसल, अगर पांच फीसदी बढ़ोतरी के बाद टोल शुल्क 63, 64 या 89, 54 रुपये हो रहा होगा तो ऐसी रकम को पूर्णांक में बदल दिया जाएगा। यानी 64 की बजाय 65 रुपये, 89 की जगह 90 रुपये या इसी तरह अन्य रकम से दो-तीन रुपये ज्यादा टोल शुल्क निर्धारित किया जा सकता है। इसी तरह अगर किसी सफर के लिए 81, 51 या इसी तरह अन्य रकम तय होगी तो इसे घटाकर पूर्णांक रकम निर्धारित की जा सकती है।
विज्ञापन
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर वर्तमान टोल दरें
स्थान टोल शुल्क
दुहाई से डासना
दुहाई से बागपत
डासना से बागपत
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर वर्तमान टोल दरें
स्थान कार हल्के व्यावसायिक वाहन
मेरठ से सराय काले खां
मेरठ से इंदिरापुरम
मेरठ से डूंडाहेड़ा
मेरठ से डासना
मेरठ से रसूलपुर
मेरठ से भोजपुर
नोट: इन दरों में पांच फीसदी बढ़ोतरी की जानी प्रस्तावित है।