फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Today, after the Khap Panchayat at the UP Gate, the farmers will march to Delhi to lay siege to the new Parliament.

Ghaziabad News: आज यूपी गेट पर खाप पंचायत के बाद नई संसद के घेराव को दिल्ली कूच करेंगे किसान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 May 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Today, after the Khap Panchayat at the UP Gate, the farmers will march to Delhi to lay siege to the new Parliament.
साहिबाबाद। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के बैनर तले सहारनुपर और मेरठ मंडल के किसान जंतर-मंतर पर पहलवानों का समर्थन और नई संसद का घेराव करने के लिए आज सुबह दिल्ली कूच करेंगे। ट्रैक्टर-ट्रॉली और भैंसा-बुग्गी के अलावा गाड़ियों से आए किसान सुबह आठ बजे दिल्ली-मेरठ रोड एक्सप्रेसवे और मोहननगर-डाबर तिराहे से फ्लाईओवर के नीचे एकत्रित होंगे। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं। बैठक के दौरान पीएसी की एक बटालियन के अलावा ट्रांस हिंडन जोन के थानों का फोर्स तैनात होगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष चौधरी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने एलान किया कि पिछले एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवानों का धरना प्रदर्शन चल रहा है लेकिन सरकार उन बेटियों की आवाज को सुनकर भी अनजान बन रही है। 28 मई को हरियाणा में भी खाप पंचायत ने नई संसद के घेराव का एलान किया है। उन्होंने बताया कि गाजीपुर बॉर्डर पर सहारनपुर और मेरठ मंडल की पंचायत में दिल्ली कूच की रणनीति बनाई जाएगी। इस पंचायत में 500 से अधिक किसानों के आने का अनुमान है। ऐसे में पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने की तैयारी की है। डीसीपी ट्रांस हिंडन जोन विवेक चंद्र का कहना है कि यातायात पुलिस ने भी रूट डायवर्जन का प्लान तैयार किया है। मौके की स्थिति को देखकर उस पर काम किया जाएगा। इसके अलावा ट्रांस हिंडन जोन की पुलिस फोर्स व पीएसी की एक वाहिनी को तैनात किया है। आपातकाल स्थिति में गोविंदपुरम स्थित लाइन से भी पुलिसकर्मियों को रिजर्व में रखा गया है। उन्होंने बताया कि संदिग्धों पर नजर रखने के लिए एलआईयू के अलावा सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मियों की भी ड्यूटी लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed