फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   To trap the neighbor, uncle was killed by pushing him from the roof

Ghaziabad News: पड़ोसी को फंसाने के लिए चाचा को छत से धक्का देकर मार डाला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
To trap the neighbor, uncle was killed by pushing him from the roof
मोदीनगर। कस्बा फरीदनगर में मंगलवार रात करीब 11 बजे वृद्ध कुलदीप शर्मा (60) की छत से धक्का देकर हत्या कर दी गई। हत्या के आरोप में पुलिस ने बुधवार देर रात कुलदीप शर्मा के भतीजे अमित शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अमित ने बताया कि चाचा शराब पीकर उनके परिवार को बहुत परेशान करता था और गाली-गलौज करता था। पड़ोसी को हत्या में फंसाने के लिए उसने वारदात को अंजाम दिया लेकिन पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज देखी तो सारा भेद खुल गया।
विज्ञापन

एसीपी ने बताया कि कुलदीप का अपनी पत्नी गीता और पुत्र आकाश से कई सालों से झगड़ा चल रहा था। इसके कारण वह कुलदीप से अलग मोदीनगर में रहते हैं जबकि कुलदीप अपने सगे भतीजों अमित, विनित और सुनित के साथ कस्बा फरीदनगर में ही रह रहे थे। वह शराब के आदी थे। आरोप है कि शराब के नशे में कुलदीप गाली-गलौज करते थे। कई बार समझाने के बाद भी वह नहीं माने। अमित को उनकी यह बात पसंद नहीं थी। अमित ने कुलदीप की हत्या करने की ठान ली। कुलदीप और अमित एक साथ बैठकर शराब पीते थे।
विज्ञापन

मंगलवार रात अमित साजिश के तहत चाचा कुलदीप को शराब पिलाने के बहाने मकान की दूसरी मंजिल की छत पर ले गया। पूछताछ में अमित ने बताया कि उसने कुलदीप को ज्यादा शराब पिलाई और खुद कम पी। नशा अधिक होने पर कुलदीप जैसे ही पड़ोसी सुंदर की मुंडेर पर बैठकर पेशाब करने लगे तभी उसने उन्हें छत से धक्का दे दिया। कुलदीप की नीचे गिरते ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमित ने पड़ोसी वीरेंद्र पुत्र धन्नीराम पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए शोर मचाया दिया। कुलदीप के छोटे भाई ने विनित ने पुलिस को कुलदीप की हत्या की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस को अमित ने हत्याकांड का चश्मदीद बनने का नाटक करते हुए वीरेंद्र पर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने छानबीन शुरू की तो राजफाश होता देख, अमित वहां से भाग गया।
-----------------
सीसीटीवी कैमरों से खुला घटना का राज
अमित, विनित और सुनित तीन भाई हैं, उनके पिता अशोक की मौत हो चुकी है। पड़ोसी वीरेंद्र से काफी समय से उनका झगड़ा चल रहा है। दोनों पक्ष आए दिन एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते थे। इसे देखते हुए पुलिस ने उन्हें सीसीटीवी कैमरे लगवाने को कहा। वीरेंद्र ने करीब छह माह पूर्व ही घर पर सीसीटीवी कैमरे लगाए थे। घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की तो वीरेंद्र रात दस बजे घर में जाने के बाद बाहर नहीं आए। एसीपी ने बताया कि जांच में वीरेंद्र पर लगाए गए आरोप झूठे निकले। इसके बाद अमित को पकड़कर पूछताछ की गई तो उसने पहले तो गुमराह करने का प्रयास किया मगर पुलिस ने सख्ती की तो वह टूट गया और उसने हत्या करना कुबूल लिया।

पत्नी से चल रहा है तलाक का केस
अमित विवाहित है और उसके पांच साल की पुत्री मौनी है। बताया कि अमित का पत्नी के साथ तलाक का केस चल रहा है। पत्नी चार साल पूर्व उसे छोड़कर जा चुकी है। मौनी की देेखभाल अमित ही करता था, अमित के गिरफ्तार होने के बाद बच्ची मौनी की परवरिश की समस्या हो गई है।


एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि कुलदीप शर्मा पारिवारिक विवाद के कारण अपने भतीजों के पास फरीदनगर में रहते थे। अमित ने मंगलवार रात कुलदीप को शराब पिलाने के बाद छत से धक्का देकर उनकी हत्या कर दी। कुलदीप के पुत्र आकाश की तहरीर पर हत्या की 103 (1) में रिपोर्ट दर्ज कर अमित को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed