फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   To avoid delays in major projects, firms will be hired for architectural and engineering work.

Ghaziabad News: बड़े प्रोजेक्ट के नाम न हो देरी आर्किटेक्चर और इंजीनियर कार्य के लिए फर्म की ली जाएगी मदद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
To avoid delays in major projects, firms will be hired for architectural and engineering work.
गाजियाबाद। जनपद में आने वाले बड़े प्रोजेक्ट में योजना और डिजाइन तैयार होने की प्रक्रिया में देरी न हो इसके लिए गाजियाबाद विकास प्राधिकरण एक कंसल्टेंसी फर्म को हायर करेगा। प्राधिकरण ने आरएफ(रिक्वेस्ट टू प्रपोजल) भी जारी किया गया है। चीफ इंजीनियर आलोक रंजन ने बताया कि फर्म आर्किटेक्चर और इंजीनियरिंग से जुड़े कार्य में मदद करेगी। फर्म को किसी एक प्रोजेक्ट के लिए नहीं चुना जा रहा है। आने वाले दिनों में बड़ी योजनाओं में उनकी मदद ली जाएगी। ऐसा करने से योजना का कार्य तेजी से होगा। जुलाई तक फर्म का चुनाव कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


हरनंदीपुरम, एयरोसिटी और अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम जैसे बड़े प्रोजेक्ट होने हैं लॉन्च

जानकारी के अनुसार विकास प्राधिकरण इसी साल तीन बड़े प्रोजेक्ट को लाॅन्च कर वहां कार्य शुरू करने की तैयारी कर रहा है। इसमें हरनंदीपुरम और मोरटी में बनने वाला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम सबसे पहले है। हरनंदीपुरम को 70 हेक्टेयर पर लॉन्च करने का प्रस्ताव आने वाली बोर्ड बैठक में रखा जा सकता है। स्टेडियम का कार्य शासन से मंजूरी के बाद शुरू होगा। साथ ही इसके साथ ही प्राधिकरण इसी वर्ष एयरोसिटी को शुरू करने की तैयारी कर रहा है। ऐसे में फर्म की मदद से प्राधिकरण योजना के डिजाइन के साथ इंजीनियरिंग से जुड़े कार्य को समय से तैयार करेगा। इससे पहले फर्म को प्रोजेक्ट के लिए साथ लिया जाता था, इसमें कई बार देरी होती है। यह इस प्रोजेक्ट में न हो इसके लिए यह योजना तैयार की गई है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed