{"_id":"678aac0539a86ab30204edc7","slug":"tired-of-daughters-mental-illness-mother-killed-her-shahibabad-news-c-198-1-gbd1023-415-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बेटी की मानसिक बीमारी से तंग आकर मां ने उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बेटी की मानसिक बीमारी से तंग आकर मां ने उतारा मौत के घाट
विज्ञापन
मृतक बच्ची का फाइल फोटो।
- फोटो : मृतक बच्ची का फाइल फोटो।
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन थानाक्षेत्र में शुक्रवार को छह माह की बच्ची को गला घोंटकर मौत के घाट उतारने का मामला सामने आया है। हैरत की बात यह है कि आरोप बच्ची की मां पर ही लगा है। शालीमार गार्डन के बी ब्लॉक निवासी अजरा ने अपनी देवरानी मुसर्रत पत्नी शालिम पर ही बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस की शुरुआती पूछताछ में बच्ची के मानसिक तौर पर बीमार होने और उसके इलाज से तंग आकर हत्या करने की बात सामने आई है। एसीपी शालीमार गार्डन सलोनी अग्रवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर जीरो एफआईआर दर्ज कर दिल्ली पुलिस को ट्रांसफर कर दी जाएगी।
बी ब्लॉक निवासी अजीम ने बताया कि उनके भाई शालिम और उनकी पत्नी मुसर्रत अमरोहा में रहते हैं। उनकी छह माह की बच्ची हिदाया का मानसिक बीमारी का इलाज दिल्ली के सफदरगंज स्थित अस्पताल से चल रहा था। इलाज का पूरा खर्च बच्ची की ताई अजरा उठा रही थी। 13 जनवरी को बच्ची को लेकर उसकी मां और ताई डॉक्टर के पास दिखाने गए थे। 16 जनवरी को दोबारा डॉक्टर के पास गए लेकिन डॉक्टर न मिलने पर वापस लौट आए थे। इसके बाद करीब आधा घंटा घर पर रुकने के बाद मुसर्रत बच्ची को लेकर दिल्ली तुर्कमान गेट निवासी अपने मां के घर चली गई। शाम करीब 6 बजे मुसर्रत ने जेठानी को बच्ची के मौत की सूचना दी। इस पर जेठानी ने उसे अपने घर बुला लिया। 16 जनवरी की रात करीब 10 बजे तक बेटी की मौत की खबर सुनकर पिता शालिम भी यहां पहुंच गया। करीब 11 बजे परिवार वालों ने बच्ची को शहीद नगर स्थित कब्रिस्तान में दफना दिया। 17 जनवरी की सुबह जब जेठानी ने बच्ची की मां से मौत के बारे में पूछा तब महिला ने उसे बताते हुए मानसिक बीमारी और इलाज से तंग आकर बेटी की गला दबाकर हत्या करने की बात कही। तब अजरा ने डायल 112 पर फोन करके पुलिस को बुलाया और शिकायत की। एसीपी शालीमार गार्डन सलोनी अग्रवाल ने बताया कि मामले में महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिल्ली पुलिस को हस्तांतरित कर दी गई है। महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
कब्र से निकलेगा शव
छह माह की बच्ची को शहीद नगर स्थित कब्रिस्तान में दफनाया गया है। पोस्टमार्टम के लिए बच्ची के शव को कब्र से बाहर निकाला जाएगा। इसके लिए डीएम गाजियाबाद को पत्र लिखकर अनुमति मांगी जाएगी। एसीपी शालीमार गार्डन सलोनी अग्रवाल ने बताया उच्चाधिकारियों से अनुमति मिलने के बाद शव को निकाला जाएगा और फिर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।