{"_id":"68c1c59e520fe58a71072d82","slug":"throat-infection-and-cold-cases-increased-ghaziabad-news-c-30-gbd1016-718631-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: गले में इन्फेक्शन और सर्दी-जुकाम के मरीज बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: गले में इन्फेक्शन और सर्दी-जुकाम के मरीज बढ़े
विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में कतार में खड़े मरीज। संवाद
गाजियाबाद। मौसम में बदलाव के कारण अस्पतालों में फिलहाल गले में इन्फेक्शन, सूजन, दर्द और सर्दी-जुकाम के मरीज अधिक आ रहे हैं। कभी गर्मी और कभी मौसम में नरमी के बावजूद भी एसी में रहना और फ्रिज में रखी ठंडी चीजों के सेवन करने से संक्रमण अधिक हो रहा है। दोनों सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में जहां गले में संक्रमण के 100 के करीब मरीज आते थे वहीं अभी 150-200 मरीज आ रहे हैं।
ईएनटी स्पेशलिस्ट और एमएमजी के सीएमएस डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि बुधवार को एमएमजी की ओपीडी में कुल 2394 मरीज आए जिसमें से 1162 महिलाएं और 861 पुरुष शामिल थे। इसमें बच्चों की संख्या 371 रही। उन्होंने बताया कि इसमें से 150 के करीब मरीज गले में दर्द, इन्फेक्शन, सर्दी-जुकाम के रहे। इसमें बच्चों की भी संख्या शामिल रही। उन्होंने बताया कि मौसम में अचानक बदलाव, कभी एसी में रहना, कभी अचानक धूप में निकल जाना, ठंडी चीजों का सेवन करने से यह समस्याएं अधिक आती हैं। इसके अलावा जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है उनको भी यह परेशानी बार-बार हो जाती है। उन्होंने बताया कि इससे बचाव के लिए घरेलू उपायों में नमक पानी के गरारे करने से लेकर विटामिन-सी युक्त भोजन करने की सलाह दी जाती है। संयुक्त जिला अस्पताल में भी बुधवार को कुल 1108 मरीज आए। इसमें से 119 बच्चे, 558 महिलाएं और 431 पुरुष शामिल रहे। इसमें 53 मरीज सर्दी-जुकाम और गले में इन्फेक्शन के रहे।
डेंगू के पांच व मलेरिया के चार मरीज मिले
जिले में बुधवार को डेंगू के पांच नए मरीज और मलेरिया के चार नए मरीज मिले हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि डेंगू के पांच मरीजों में से दो मरीजों का सरकारी अस्पताल में और तीन मरीजों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, मलेरिया के चार मरीजों में से तीन मरीजों का सरकारी में और एक मरीज का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पांच नए मरीज मिलने के बाद अब डेंगू के कुल मरीजों की संख्या 76 हो गई है और मलेरिया के मरीजों की संख्या 63 हो गई है।