{"_id":"604ad7dbe0f51c3c2b210002","slug":"three-years-old-girl-died-in-road-accident-tractor-run-on-baby-crushed","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: ट्रैक्टर से कुचलकर तीन वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों ने थाने का घेराव कर लगाया जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: ट्रैक्टर से कुचलकर तीन वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों ने थाने का घेराव कर लगाया जाम
Fri, 12 Mar 2021 08:51 AM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Fri, 12 Mar 2021 08:51 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर से कुचलकर बच्ची की मौत।
- फोटो : अमर उजाला
साहिबाबाद के टीलामोढ़ थाना क्षेत्र के जावली गांव में गुरुवार सुबह करीब आठ बजे ट्रैक्टर का अगला पहिया तीन वर्षीय बच्ची के ऊपर चल गया। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी चालक ट्रैक्टर को छोड़कर भाग गया।
घटना से गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने टीलामोड़ थाने का घेराव कर जाम लगा दिया। साहिबाबाद सीओ तीन थानों के फोर्स के साथ मौके पर पहुंचीं और लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। एक घंटे तक जाम लगा रहा। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपी ट्रैक्टर चालक को तलाश कर रही है।
जावली गांव निवासी ललित सैलून चलाते हैं। गुरुवार सुबह करीब आठ बजे उनकी बेटी उर्मिला उर्फ उर्मी (3) रोड पर साईं मंदिर में अन्य बच्चों के साथ प्रसाद लेने गई थी। तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर का अगला पहिया उर्मिला पर चढ़ गया। उर्मिला की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी चालक हादसे के बाद ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही मौके पर पुहंचे गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने टीलामोड़ थाने का घेराव कर जाम लगा दिया। लोगों ने बैरिकेडिंग के लिए लगाई गई बैरियर को सड़क के बीच में रख दिया। लोग आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
परिजनों का आरोप है कि ब्रेकर के होने के बावजूद भी चालक लापरवाही से ट्रैक्टर चला रहा था। जबकि उर्मिला सड़क के किनारे खड़ी थी। परिजनों का आरोप है कि चालक के पास कोई ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है। पुलिस के कार्रवाई के बाद लोग शांत हुए.