फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Three trains were canceled by fog, today will not Gribrth

कोहरे से तीन ट्रेनें रहीं कैंसल, आज नहीं चलेगी गरीबरथ

Mon, 09 Jan 2017 12:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Mon, 09 Jan 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
Three trains were canceled by fog, today will not Gribrth
train - फोटो : File Photo
कोहरे की वजह से बिगड़ी ट्रेनों की रफ्तार सुधर नहीं रही है। रविवार को गाजियाबाद से होकर गुजरने वाली तीन ट्रेन निरस्त रहीं। 10 से ज्यादा ट्रेनों को लेटलतीफी की वजह से री-शेड्यूल करना पड़ा। सोमवार को आनंद विहार-गया गरीबरथ कैंसल रहेगी।
विज्ञापन


चार महीने पहले रिजर्वेशन करा चुके यात्रियों को अचानक ट्रेन कैंसल होने से परेशानियों का सामना करना पड़ा। दिसंबर महीने में ही कोहरे का असर ट्रेनों के संचालन पर पड़ना शुरू हो गया था। इसकी वजह से रेलवे ने गाजियाबाद से होकर गुजरने वाली 24 ट्रेनें 15 जनवरी तक निरस्त कर रखी हैं।
विज्ञापन


बावजूद इनके लंबी दूरी की ट्रेनों का शेड्यूल बिगड़ा हुआ है। रोजाना चार से पांच ट्रेनों का संचालन निरस्त किया जा रहा है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक रविवार को अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस, नई दिल्ली-जयनगर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस और नई दिल्ली-इस्लामपुर मगध एक्सप्रेस रद्द कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके अलावा महानंदा एक्सप्रेस 14 घंटे, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 3:30 घंटे, श्रमजीवी एक्सप्रेस 10 घंटे, फरक्का एक्सप्रेस 4 घंटे, पूर्वा एक्सप्रेस 1 घंटे देरी से रवाना हुई। अब सोमवार को आनंद विहार-गया गरीबरथ रद्द रहेगी। ऐसे में यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed