फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Three teams engaged in solving cab robbery, failed to reach the robbers

Ghaziabad News: कैब लूट खुलासे में लगी तीन टीमें, लुटेरों तक पहुंचने में नाकाम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Three teams engaged in solving cab robbery, failed to reach the robbers
मोदीनगर। निवाड़ी थाना क्षेत्र में चालक को चाकू मारकर कैब लूट के खुलासे में लगी पुलिस की तीन टीमें घटना के 48 घंटे बाद भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची। खुलासे में लगी टीमों ने सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरे चेक किए मगर कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

जनपद बुलन्दशहर के सिकंदराबाद की न्यू डिफेंस कॉलोनी निवासी कैब चालक मोहम्मद जाकिर बीते बृहस्पतिवार रात दो बजे ऑनलाइन बुकिंग मिलने के बाद गाजियाबाद से मेरठ दो सवारी लेकर जा रहे थे। इसी बीच कार में सवार लुटेरों ने निवाड़ी थाना क्षेत्र में गंगनहर पटरी मार्ग स्थित वन विभाग कार्यालय के पास चालक मोहम्मद जाकिर की गर्दन में चाकू मारकर कैब मोबाइल और नकदी लूट ली थी। लूट को अंजाम देने के बाद लुटेरे घायल कैब चालक जाकिर को झाड़ियों में फेंककर भाग गए थे। गंभीर रूप से घायल जाकिर को उपचार के लिए दिल्ली स्थित अस्पताल में उपचार चल रहा है। उधर पुलिस का दावा है कि लुटेरों की तलाश में तीन टीमें लगी हुई है। टीमों ने गाजियाबाद समेत आसपास के कई जनपदों में सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की। इसके अलावा टीमें जीपीएस लोकेशन के सहारे भी लुटेरों तक पहुंचने में लगी है। मगर घटना के 48 घंटे बाद भी पुलिस टीमें लुटेरों तक पहुंचने में नाकाम है। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में लगी है। कुछ अहम सुराग हाथ लगे है। शीघ्र ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed