फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Three robbers who robbed pedestrians arrested

Ghaziabad News: राहगीरों से लूटपाट करने वाले तीन लुटेरे गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Oct 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Three robbers who robbed pedestrians arrested
गाजियाबाद। स्पोर्ट्स बाइक से राहगीरों से लूटपाट करने वाले गिरोह के तीन लुटेरों को क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से लूटे गए छह मोबाइल फोन, मोबाइल बेचकर लिए गए 2400 रुपये और लूट में प्रयुक्त काले रंग की बाइक बरामद की है। पकड़े गए लुटेरों ने तीन दिन पहले एबीईएस कॉलेज के सामने एक युवती से मोबाइल लूटा था।
विज्ञापन


एसीपी वेव सिटी सलोनी अग्रवाल ने बताया कि पकड़े गए लुटेरे मुरादनगर मलिकनगर निवासी दानिश उर्फ लंबू, मधुबन बापूधाम निवासी जावेद उर्फ बब्बी और मुरादनगर निवासी शहनवाज है। दानिश के खिलाफ लूट, पशु क्रूरसा, अवैध हथियार तस्करी समेत अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं, जबकि जावेद पर लूट, चोरी व गैंगस्टर के आठ मामले दर्ज हैं और शहनवाज पर तीन मामले दर्ज हैं। तीनों कई बार जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन


पूछताछ में पता चला कि तीन दिन पहले शास्त्रीनगर निवासी प्रियंका घर जा रही थीं। एबीईएस कॉलेज के सामने वह ऑटो से उतरकर पैदल जाने लगी तो पीछे से आए बाइक सवार बदमाश मोबाइल फोन लूटकर भाग गए। मामले में उन्होंने क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में मुकदमा दर्ज कराया। तीनों बदमाश सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गए। पुलिस ने इसी आधार पर लुटेरों को ट्रेस कर पकड़ लिया। एसीपी ने बताया कि बरामद अन्य मोबाइल के मालिकों का पता लाने का प्रयास किया जा रहा है। ट्रेस कर उन्हें सुपुर्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed