{"_id":"68b89f35fe67acee6c0d7bba","slug":"three-people-including-a-couple-cheated-a-person-of-rs-8-lakh-in-the-name-of-selling-a-flat-ghaziabad-news-c-30-gbd1016-713296-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: फ्लैट बेचने के नाम पर दंपती सहित तीन लोगों ने ठगे आठ लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: फ्लैट बेचने के नाम पर दंपती सहित तीन लोगों ने ठगे आठ लाख रुपये
विज्ञापन
गाजियाबाद। दिल्ली की पालम कॉलोनी में रहने वाले अजय कुमार ने फ्लैट बेचने के नाम पर राजनगर निवासी दंपती व उनके भांजे पर आठ लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। ठगी का पता चलने पर पीड़ित ने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
एसीपी कविनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि अजय कुमार के मुताबिक कविनगर थाना क्षेत्र के राजनगर निवासी अजय चौधरी, उनकी पत्नी रवीना चौधरी और उनके भांजे श्रेय चौधरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित ने आरोपियों से एक आवासीय फ्लैट का सौदा किया था। दोनों के बीच 61 लाख में सौदा तय हुआ और फिर उन्होंने आरोपियों को आठ लाख रुपये बतौर पेशगी दे दिए। इसके साथ ही उन्होंने 22 लाख व 4 लाख के दो चैक भी पोस्ट डेटेड दिए। इसके बाद जब वह बैंक से लोन कराने पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि इस फ्लैट में 42 प्रतिशत अतिरिक्त निर्माण कार्य किया गया है जो कि नियमों के विपरीत है और उन्हें लोन नहीं मिल सकता। इसके बाद पीड़ित ने आरोपियों से बात की तो आरोपी कुछ न कुछ बहाना बनाकर टालते रहे और पैसे भी वापस नहीं किए। लगातार तकादा करने पर आरोपियों ने धमकी दी। परेशान होकर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। एसीपी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जांच की जा रही है।