{"_id":"6499e55d9af37997650c4ec7","slug":"three-miscreants-looted-79-thousand-from-a-glass-trader-arrested-one-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-140876-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: शीशा कारोबारी से तीन बदमाशों ने लूटे 79 हजार, एक को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: शीशा कारोबारी से तीन बदमाशों ने लूटे 79 हजार, एक को दबोचा
विज्ञापन
गाजियाबाद। शास्त्रीनगर में रविवार देर रात मेरठ से कलेक्शन करके लौट रहे महरौली निवासी बाइक सवार शीशा कारोबारी अनिल कुमार से तीन बदमाशों ने नकदी से भरा बैग लूट लिया। बाइक सवार तीन बदमाशों में से एक ने जैसे ही नकदी से भरा पिट्ठू बैग छीन तो वह नीचे गिर गया। उसने भागने का प्रयास किया तो कारोबारी व अन्य लोगों ने उसे दबोच लिया। उसके दोनों साथी फरार हो गए। पकड़े गए बदमाश को लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया।
अनिल शीशे के कारोबार करते हैं। रविवार को मेरठ व अन्य जगहों से माल की रकम करीब 79 हजार रुपये लेकर लौट रहे थे। पिट्ठू बैग को उन्होंने कमर पर टांग रखा था। मेरठ से ही उनके पीछे बाइक सवार तीन बदमाश लग गए। रास्ते में मौका नहीं लगने पर बदमाश वारदात नहीं कर पाए। अनिल जैसे ही शास्त्रीनगर में पहुंचे तो मौका देखकर बदमाशों ने बैग छीन लिया। दबोचे गए बदमाश से लूटी गई रकम बरामद कर ली। बदमाश की पहचान मेरठ निवासी सागर राघव के रूप में हुई है। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि लूटी गई रकम बरामद कर ली गई है। पकड़े गए बदमाश के फरार दोनों साथियों की तलाश की जा रही है।