फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Three lakhs spent again, still the lift of the joint hospital did not work

Ghaziabad News: दोबारा तीन लाख खर्च, फिर भी नहीं चली संयुक्त अस्पताल की लिफ्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Three lakhs spent again, still the lift of the joint hospital did not work
गाजियाबाद। संयुक्त जिला अस्पताल में लगी लिफ्ट करा संचालन एक बार फिर बंद हो गया है। आठ साल पहले इस लिफ्ट को लगाया गया था, लेकिन लिफ्टमैन न होने की वजह से एक दिन भी इसका संचालन नहीं हो सका। कुछ समय पहले एमएलसी दिनेश गोयल ने मामले को विधानसभा में उठाया था, जिसके बाद मरम्मत तो कराई गई, लेकिन अब तक लिफ्टमैन तैनात नहीं हो पाया, जिस वजह से लिफ्ट का संचालन ठप है।
विज्ञापन

संयुक्त जिला अस्पताल में लगी इस लिफ्ट को दोबारा से चालू कराने के लिए शासन से तीन लाख रुपये का बजट मिला था। लिफ्ट की मरम्मत कराई गई और ट्रायल के लिए पहले दूसरे दिन संचालित किया गया। उसके बाद कुछ ही दिनों में लिफ्ट में दो बार बच्चे फंस गए, स्टाफ सहित कई लोग फंस गए थे, जिसके बाद इसको बंद कर दिया गया है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि लिफ्टमैन की तैनाती नहीं हो पाई है और इसके बिना संचालन पर कभी भी कोई हादसा हो सकता है। अस्पताल में दूसरे फ्लोर पर लैब, पोस्ट ऑपरेशन और प्री ऑपरेशन वार्ड हैं। वार्ड में रोजाना 15-20 मरीज शिफ्ट होते हैं वहीं लैब में बुजुर्ग, बीमार, गर्भवती महिलाओं की जांच होती है। लिफ्ट ना होने की वजह से मरीजों को खासी परेशानी होती है खासकर गर्भवती महिलाओं को। उनकी सुविधा के लिए लगातार मांग के बाद लिफ्ट लगाई गई थी लेकिन लाखों खर्च किए गए लेकिन एक लिफ्टमैन तैनात नहीं किया जा सका।
विज्ञापन

15 लाख लिफ्ट पर हो चुके हैं खर्च
लिफ्ट में 15 लाख खर्च किए जा चुके हैं लेकिन 10-15 हजार के लिए लिफ्टमैन की तैनाती नहीं की जा सकी है। 2016 में 12 लाख की लागत से लिफ्ट लगाई थी। दुबारा इस वर्ष मरम्मत के लिए तीन लाख का खर्च किया गया है लेकिन फिर भी बंद पड़ा है। तीन शिफ्ट में लिफ्टमैन तैनात करने के लिए अनुमानित 15 हजार की दर से 35-40 हजार का खर्चा प्रतिमाह हो सकता है। इसके लिए शासन से कोई बजट नहीं मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि लिफ्ट में स्टेबलाइजर सहित कुछ और उपकरण लगने हैं। इसके लिए कोटेशन भेजा गया है। एक से डेढ़ लाख रुपये के खर्च होने के बाद यह सही तरह से संचालित होने लगेगा। फिलहाल वोल्टेज अपडाउन होने की वजह से कई बार लिफ्ट फंस चुकी है, इसलिए संचालन बंद रखा गया है। कार्य होने के बाद बिना लिफ्टमैन के भी संचालन हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed