फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Three lakh 30 thousand cheated in the name of selling cement from the businessman

Ghaziabad News: कारोबारी से सीमेंट बेचने के नाम पर तीन लाख 30 हजार ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Three lakh 30 thousand cheated in the name of selling cement from the businessman
लोनी। पीडब्ल्यूडी के सरकारी ठेकेदार को अच्छे दाम पर सीमेंट बेचने का लालच देकर ठग ने तीन लाख 30 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित ने ठगी होने ट्रॉनिका सिटी थाने में कंपनी के सेल्स मैनेजर समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। खुशहाल पार्क कॉलोनी में असलम अली परिवार के साथ रहते हैं। उनकी चौधरी ट्रेडर्स के नाम से फर्म हैं। उन्होंने बताया कि उनके पास एक काॅल आई। कॉलर ने कहा कि वह ठेकेदार को सीमेंट बेचते हैं। वह कंपनी से सेल्स मैनेजर मनोज शर्मा हैं। वह अच्छे दामों पर उन्हें सीमेंट दे देंगे। असलम ने मनोज शर्मा को एक हजार सीमेंट के कट्टों का आर्डर दे दिया। मनोज शर्मा के बताए खाते नंबर पर उन्होंने करीब तीन लाख 30 हजार रुपये भी डाल दिए। मनोज शर्मा ने तुरंत सीमेंट भेजने का वादा किया था। तय समय पर सीमेंट नहीं आया। उन्होंने मनोज शर्मा को कॉल किया लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद वह बैंक में जानकारी करने पहुंचे। बैंक से पता चला कि जिस खाते में पैसे डाले हैं। वह खाता किसी सूरज नाम से है। बैंक से उन्हें धोखाधड़ी की जानकारी हुई। इसके बाद असलम के पास फिर से कॉल आई, जो फिर से तीन लाख 30 हजार रुपये मांग रहा है। एसीपी रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि मामले में मनोज शर्मा और सूरज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed