{"_id":"627bc7149119c67bfd56219c","slug":"three-laborers-fainted-while-cleaning-sewer-in-siana-of-bulandshahr","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर: सीवर लाइन में सफाई को उतरे तीन मजदूर हुए बेहोश, दमकल कर्मियों ने तीनों को निकाला, एक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर: सीवर लाइन में सफाई को उतरे तीन मजदूर हुए बेहोश, दमकल कर्मियों ने तीनों को निकाला, एक की हालत गंभीर
Wed, 11 May 2022 07:54 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: आकाश दुबे
Updated Wed, 11 May 2022 07:54 PM IST
सार
बुलंदशहर के स्याना अड्डा क्षेत्र में सीवर लाइन की सफाई के दौरान तीन मजदूर बेहोश हो गए। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम तीनों बेहोश मजूदरों को बाहर निकाला। इसके बाद तीनों को अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
मजदूरों के बचाव को जाता दमकल विभाग का जवान
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
बुलंदशहर के स्याना में सीवर लाइन की सफाई को उतरे तीन मजदूर अंदर गैस अधिक होने के कारण बेहोश हो गए। इससे बाहर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर तीनों मजदूरों को बाहर निकाला। आनन-फानन में तीनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बुलंदशहर के स्याना अड्डा क्षेत्र में सीवर लाइन की सफाई चल रही थी। अचानक सीवर में उतरे तीन मजदूरों के बेहोश की सूचना से वहां हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद रेस्पिरेटर समेत अन्य बचाव उपकरण पहनकर दमकलकर्मी नीचे उतरे और तीनों बेहोश मजूदर को बाहर निकाला।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि सीवर लाइन में गैस अधिक होने के कारण दमकलकर्मी भी बेहोश हुए। बाद में साथियों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं गंभीर हालत में एक मजदूर को हायर सेंटर रेफर किया गया।
विज्ञापन