फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Three injured in attack with sticks and rods in Rajiv Colony

Ghaziabad News: राजीव काॅलोनी में लाठी-डंडे व सरिये से हमले में तीन घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 04:16 AM IST
विज्ञापन
Three injured in attack with sticks and rods in Rajiv Colony
साहिबाबाद। राजीव काॅलोनी में मंगलवार रात साढ़े आठ बजे कहासुनी में विवाद बढ़ने पर आठ-दस युवकों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर लाठी-डंडे और पत्थर से हमला कर दिया। हमले में तीन लोगों के सिर में चोट लग गई। लहूलुहान हालत में तीनों को जिला अस्पताल भेजा गया। साहिबाबाद पुलिस ने शिकायत पर आठ नामजद समेत अन्य के खिलाफ बलवा, जानलेवा हमला, मारपीट, धमकी का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने तीन युवकों को पकड़ा है।
विज्ञापन

राजीव काॅलोनी के मुकेश कुमार यादव ने पुलिस को शिकायत दी कि बाइक सवार युवकों ने किसी बात पर कहासुनी शुरू कर दी थी। विवाद बढ़ने पर तीनों युवक वहां से चले गए। कुछ देर बाद आठ-दस लोग काॅलोनी में घुस गए। उन्हें घर के बाहर जो भी खड़ा मिला। उन पर लाठी-डंडे और सरिये की रॉड से हमला कर दिया। विरोध करने पर पथराव कर दिया। आरोपियों की पहचान करके उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल भोला उर्फ मुकेश, रमेश और वृशांक को तुरंत अस्पताल भेजकर इलाज कराया। आरोप है कि काॅलोनी के लोगों के एकत्रित होने पर हमलावर उन्हें जान से मारने की धमकी देकर भाग गए थे। पुलिस ने लिखित शिकायत पर रोशन, शिवम, सोनू, ओम, दीपक, आदित्य, काला, जयवीर और अन्य पर मुकदमा दर्ज किया है। एसीपी साहिबाबाद रजनीश उपाध्याय का कहना है कि नामजद चार आरोपियों को पकड़ा है। बाकियों को तलाश कर रहे हैं ।
विज्ञापन

कहासुनी में पड़ोसी ने किया हमला, युवक घायल
टीला मोड़ थाना क्षेत्र के हर्ष विहार दो कालोनी में रहने वाले सचिन की पड़ोसी शिवम से कहासुनी हो गई थी। बुधवार सुबह शिवम ने उनके ऊपर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में उनका कान भी कट गया। विरोध करने पर शिवम के परिजनों ने भी उन्हें बुरी तरह पीटा। आरोप है कि घर पर पथराव करने पर उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में डॉक्टर ने उनके सिर में छह टांके लगाए हैं। आरोप यह भी है कि पुलिस में शिकायत करने पर पड़ोसियों ने जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने शिकायत पर शिवम और उसके परिवार पर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। टीला मोड़ पुलिस का कहना है कि पड़ोसी शिवम पर धारा 151 की कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed