{"_id":"618ea2844fae2f6b9033483b","slug":"three-including-pac-personnel-drowned-in-ganga-ndrf-rescues-one-search-continues-for-two","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: गंगा में पीएसी के जवान समेत तीन डूबे, एनडीआरएफ ने एक को निकाला, दो की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: गंगा में पीएसी के जवान समेत तीन डूबे, एनडीआरएफ ने एक को निकाला, दो की तलाश जारी
Fri, 12 Nov 2021 10:51 PM IST
सुशील कुमार कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Fri, 12 Nov 2021 10:51 PM IST
सार
एएसपी सर्वेश मिश्रा का कहना है कि एनडीआरएफ की टीम दोनों युवकों की तलाश कर रही है, लेकिन रात होने के चलते सर्च ऑपरेशन में दिक्कत आ रही है। दोनों युवकों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कार्तिक पूर्णिमा मेला क्षेत्र में बुलंदशहर सेक्टर में गंगा स्नान के दौरान पीएसी के जवान समेत तीन युवक गंगा में डूब गए। श्रद्धालुओं की सुरक्षा में तैनात एनडीआरएफ के जवानों ने एक युवक को सकुशल बचा लिया, लेकिन पीएसी के जवान और उसके दूसरे साथी का कुछ भी पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
जनपद बुलंदशहर के सरदार नगर निवासी पीएसी का जवान गौरव कुछ दिन पहले छुट्टी लेकर घर आया था। जो अपने साथी रोबिन मित्तल निवासी गेसूपुर सिकंदराबाद और अंकित निवासी जनपद बुलंदशहर के साथ गुरुवार को कार्तिक पूर्णिमा मेले में आए थे। जिन्होंने बुलंदशहर सेक्टर में अपना कैंप लगाया था। शुक्रवार को दोपहर करीब दो बजे तीनों दोस्त नाव में सवार हो तिगरी मेला देखने चले गए। जहां से लौटते समय जैसे ही नाव बुलंदशहर सेक्टर में गंगा किनारे पहुंची, तीनों स्नान करने के लिए नाव से कूद गए।
विज्ञापन
जिस स्थान पर तीनों दोस्त नाव से गंगा स्नान करने के लिए कूदे थे, वहां करीब 7 से 8 फुट गहरा जल था। जिसके चलते तीनों गंगा में डूबने लगे। नाविक के शोर मचाने पर मौके पर मौजूद एनडीआरएफ के जवान केवल अंकित को ही सकुशल निकाल पाए, लेकिन गौरव और रोबिन की घंटों तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
तीन युवकों के डूबने की सूचना मिलते ही डीएम अनुज सिंह, एसपी दीपक भूकर, एएसपी सर्वेश मिश्रा, सीओ तेजवीर सिंह समेत अन्य अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने दोनों युवकों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन तेज करने का निर्देश दिया। गौरव के पिता श्रीपाल और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
एएसपी सर्वेश मिश्रा का कहना है कि एनडीआरएफ की टीम दोनों युवकों की तलाश कर रही है, लेकिन रात होने के चलते सर्च ऑपरेशन में दिक्कत आ रही है। दोनों युवकों की तलाश की जा रही है। जल्द दोनों को तलाश कर लिया जाएगा।