{"_id":"683ca72cdecbc168f307571d","slug":"three-including-a-woman-arrested-with-32-kg-ganja-ghaziabad-news-c-30-gbd1016-647775-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: 32 किलो गांजा के साथ महिला समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: 32 किलो गांजा के साथ महिला समेत तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
गाजियाबाद। जीआरपी की टीम ने रविवार को एक महिला समेत तीन लोगों को 32 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। तीनों लोग राजधानी एक्सप्रेस से कूदकर भागने की फिराक में लगे थे। उनकी पहचान अमीनुर, शाहआलम व लायला खातून के रूप में हुई। तीनों पश्चिमी बंगाल के कूच बिहार जिले के सुक्ताबारी, कालीबारी घाट के रहने वाले हैं। एक खेप को दिल्ली पहुंचाने के लिए एक व्यक्ति को आठ हजार रुपये मिलते थे।
जीआरपी के कार्यवाहक सीओ अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि पश्चिमी बंगाल का ही एक बड़ा तस्कर है, जो अमीनुर को किसी के माध्यम से जानता है। माल लेकर चलने के बाद वह मोबाइल से एक दूसरे से कोई संपर्क नहीं करते थे। दिल्ली स्टेशन पर चेकिंग अधिक होने की वजह से वह गाजियाबाद में उतरे थे। यहां उनको कार से दिल्ली जाना था। दिल्ली में जिस व्यक्ति से उनको मिलना था, वह कालका में खड़ा था। अब पुलिस टीम मुख्य सप्लायर और माल मंगवाने वाले की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में है। बरामद गांजे की कीमत पांच लाख से ज्यादा है।
बुकिंग कराकर करते थे सफर
जीआरपी निरीक्षक नवरत्न गौतम ने बताया कि छानबीन में पता चला है कि मुख्य सप्लायर ने तीनों लोगों की टिकट बुक कराई थी। पहले भी वह कन्फर्म टिकट पर ही यात्रा करके आए थे। महिला को साथ इसलिए रखते थे ताकि आसानी से उनपर कोई शक न कर सके।
विज्ञापन
इसलिए गहराया शक
राजधानी का ठहराव गाजियाबाद में नहीं है। सिग्नल की वजह से कोटगांव के पास ट्रेन धीमी हुई तो तीनों लोग उसमें से कूद गए। तभी वहां जीआरपी की टीम मौजूद थी। तीनों पर छोटे बड़े सूटकेस थे। पुलिस ने उनको रोका तो भाषा आसपास की नहीं थी। तभी वह बाहर निकलने के लिए भागने लगे। पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर गांजा बरामद हुआ।