फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Three Incidents in Five Days at a Pond; Diver Who Entered in Search of a History-Sheeter Also Drowns

Ghaziabad News: एक तालाब में पांच दिन में तीन हादसे, हिस्ट्रीशीटर की तलाश में उतरा गोताखोर भी डूबा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Three Incidents in Five Days at a Pond; Diver Who Entered in Search of a History-Sheeter Also Drowns
डाबर तलब कॉलोनी स्थित तालाब। संवाद
लोनी। लोनी के अंकुर विहार स्थित डाबर तालाब कॉलोनी के श्मशान घाट के तालाब में पांच दिन के भीतर हुए तीन हादसों ने दहशत फैला दी है। हिस्ट्रीशीटर की तलाश में तालाब में उतरा गोताखोर भी डूब गया। तलाश के दौरान हिस्ट्रीशीटर और गोताखोर दोनों का शव बरामद कर लिया गया है। इससे पहले एक बच्चे की डूबने से जान चली गई थी।
विज्ञापन

एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम के अनुसार बुधवार सुबह शादान नामक युवक तालाब में डूब गया था। उसकी तलाश के लिए दिल्ली के जगतपुर निवासी गोताखोर सरफराज (35) को बुलाया गया। सरफराज बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे तालाब में उतरा, लेकिन वह भी डूब गया। इसके बाद दोनों की तलाश शुरू की गई, शादान और सरफराज दोनों के शव देर शाम बरामद कर लिए गए हैं।
विज्ञापन


सुरक्षा के इंतजाम न होने से आक्रोश, विधायक पर लगाया दीवार निर्माण रुकवाने का आरोप

इसी तालाब में रविवार शाम पतंग लूटने के दौरान सात वर्षीय आतिफ की भी डूबकर मौत हो गई थी। तब सरफराज ने ही बच्चे का शव तालाब से बरामद किया था। इसके बाद बुधवार को राजमिस्त्री शादान तालाब में डूब गया। बृहस्पतिवार को हुए लगातार तीसरे हादसे से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। उनका आरोप है कि नगर पालिका ने तालाब किनारे सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए हैं। इससे तालाब खतरनाक बना हुआ है। घटना के बाद लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर, नगर पालिका चेयरमैन रंजीता धामा और ईओ केके मिश्रा मौके पर पहुंचे। इस दौरान स्थानीय लोगों ने विधायक पर तालाब के चारों ओर दीवार निर्माण कार्य रुकवाने का आरोप लगाया। हालांकि, विधायक ने आरोपों से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मदद के लिए आया था, खुद हादसे का शिकार हुआ

परिजनों के मुताबिक, सरफराज उर्फ भूरा पेशे से गोताखोर था और लोगों की मदद के लिए अक्सर ऐसे अभियानों में शामिल होता था। बुधवार को भी वह शादान की तलाश में आया था, लेकिन सफलता नहीं मिली। बृहस्पतिवार सुबह दोबारा बुलाने पर वह फिर तालाब में उतरा और इस बार खुद हादसे का शिकार हो गया। सरफराज अपने पीछे पत्नी शबाना और तीन बच्चों अलीना, आमाद व अहमद को छोड़ गया है। घटना की सूचना मिलते ही परिवार मौके पर पहुंचा।


शौक को बनाया सेवा का जरिया

परिजनों ने बताया कि सरफराज को तैराकी का शौक था और उसने इसे लोगों की मदद का माध्यम बना लिया था। वह एक स्वयंसेवी गोताखोर टीम से जुड़ा था। विभिन्न स्थानों पर जाकर पानी में फंसे लोगों को निकालता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed