फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Three-Hour Power Cut Again in THA Under the Guise of Line Repairs

Ghaziabad News: लाइन मरम्मत के नाम पर टीएचए में फिर तीन घंटे की कटौती

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Three-Hour Power Cut Again in THA Under the Guise of Line Repairs
साहिबाबाद। टीएचए में कभी ओवरलोड तो कभी लाइन मरम्मत के नाम पर बिजली कटौती का सिलसिला जारी है। बुधवार को इंद्रप्रस्थ में तो निगम की ओर से बिना मेंटेनेंस के करीब चार घंटे बिजली गुल रही। वहीं, राजेंद्र नगर, शालीमार गार्डन, गरिमा गार्डन और राधेश्याम संबंधित क्षेत्र में दो घंटे बिजली बाधित रही।
विज्ञापन

इंद्रप्रस्थ कॉलोनी निवासी जगजीवन ने बताया बुधवार को केबल में आग लगने की कंट्रोल रूप से शिकायत की गई थी। अफसरों ने जल्द समाधान करने के लिए कहा, लेकिन चार घंटे बाद भी बिजली नहीं आई। वैशाली सेक्टर-दो के राकेश शर्मा ने बताया कि शिकायत करने पर केवल पंजीकृत की जाती है, बिजली कटौती बरकरार रहती है। समाधान के नाम पर केवल आश्वासन मिलता है। वहीं, राजेंद्र नगर, शालीमार गार्डन, गरिमा गार्डन और राधेश्याम संबंधित क्षेत्रों में स्पेयर केबल 33 केवी लाइन बदलने के चलते करीब 12 बजे से दोपहर दो बजे तक आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम, जोन-तीन मुख्य अभियंता बृजेश कुमार का कहना है कि मरम्मत कार्य के दौरान कुछ इलाकों में शटडाउन लिया गया था। कंट्रोल रूप व हेल्पलाइन नंबर पर जो भी शिकायतें आती हैं, उनका समय पर समाधान कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed