फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Three drug dealers' movable and immovable assets worth Rs 89.84 lakh seized

Ghaziabad News: तीन दवा कारोबारियों की 89.84 लाख की चल-अचल संपत्ति की कुर्क

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Three drug dealers' movable and immovable assets worth Rs 89.84 lakh seized
गाजियाबाद। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) लखनऊ जोनल कार्यालय ने उत्तर प्रदेश में एनआरएचएम घोटाले के संबंध में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत तीन दवाई कारोबारियों की 89.84 लाख रुपये की चल और अचल संपत्तियां कुर्क की है।
विज्ञापन

प्रवर्तन निदेशालय की तरफ से बताया गया कि दस मार्च को कुर्क की गई संपत्तियों में एसके पांडेय और एके शुक्ला के नाम पर 68.62 लाख रुपये मूल्य की सात बैंक जमा राशि, निरुपमा पांडेय के नाम पर 10.16 लाख रुपये मूल्य का एक मकान और एसएन गुप्ता के नाम पर 11.06 लाख रुपये मूल्य का एक भूखंड शामिल है। ये अचल संपत्तियां लखनऊ और वाराणसी में स्थित हैं।
विज्ञापन

ईडी ने वर्ष 2012 में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर जांच शुरू की। आरोप लगाया गया था कि एसके डिस्ट्रीब्यूटर्स के प्रोपराइटर एसके पांडेय, सनी एंड कंपनी के प्रोपराइटर एके शुक्ला, जय गणेश ट्रेडर्स की प्रोपराइटर निरुपमा पांडेय, श्याम मेडिकल एजेंसी के प्रोपराइटर एसएन गुप्ता और अन्य ने वर्ष 2005 से 2011 तक सरकारी नियमों और प्रक्रियाओं का उल्लंघन करते हुए सरकारी अस्पतालों के लिए एनआरएचएम आपूर्ति आदेश प्राप्त करने के लिए वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर और चंदौली के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों और अन्य कर्मचारियों के साथ आपराधिक षडयंत्र किया। आरोपी फर्मों ने धोखाधड़ी से सरकारी अस्पतालों को एनआरएचएम योजना के तहत दवाओं और चिकित्सा उपकरणों की आपूर्ति महंगी दरों पर की, जो प्रचलित अनुबंध दरों में बहुत अधिक थी। इससे सरकारी खजाने को 1.14 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed