फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Three days of rain destroyed roads, 350 kilometers of road damaged

Ghaziabad News: तीन दिन की बरसात ने तोड़ दी सड़कें, 350 किलोमीटर मार्ग क्षतिग्रस्त

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
Three days of rain destroyed roads, 350 kilometers of road damaged
मेरठ रोड पर हुए गड्ढे में फंसा ट्रक। संवाद
हापुड़ । पिछले तीन दिनों में रुक-रुककर हुई बरसात ने लोगों की मुसीबतों को बढ़ा दिया है। अब तक की बारिश ने जिले की करीब 350 किलोमीटर की सड़कों को क्षतिग्रस्त किया है। यह जर्जर सड़कें शहर से लेकर गांवों और मुख्य मार्गों पर हैं। इन जर्जर सड़कों के कारण रात्रि में गिरकर लोग घायल हो रहे हैं। बरसात के कारण लोक निर्माण विभाग और नगर पालिका की करीब छह करोड़ से अधिक की सड़कों को मरम्मत की जरूरत पड़ गई है।
विज्ञापन


जुलाई और अगस्त माह में हुई बरसात के बाद लोक निर्माण विभाग ने सड़कों को लेकर सर्वे किया था। उस समय जिले में लोक निर्माण विभाग 292 किलोमीटर सड़क जर्जर मिली थीं। इन क्षतिग्रस्त सड़कों को चिह्नित कर इनकी मरम्मत के लिए प्रस्ताव भेजा था, लेकिन अब सितंबर माह में 11 तारीख से फिर से रुक-रुककर बरसात हाे रही है। इस बरसात के कारण सीमेंट और डामर वाली सड़कों को सबसे अधिक नुकसान पहुंच रहा है। वाहनों के संचालन के कारण सड़कें उखड़ रही हैं। इससे कई जगह बड़े-बड़े गड्ढे भी हो गए हैं। शहर से लेकर गांवों तक करीब 30 से अधिक मुख्य मार्ग भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। इन मार्गों से हर दिन हजारों वाहन गुजरते हैं। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। सड़क की ऊपर की लेयर हटने के कारण वाहन फिसल भी रहे हैं। जिस कारण कई लोग घायल भी हो चुके हैं। साथ ही गड्ढों में अचानक वाहन के जाने से वाहन को भी नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन

----

फ्री गंज रोड और रेलवे रोड पर गड्ढे ही गड्ढे

हापुड़ नगर के फ्री गंज राेड और रेलवे राेड पर बरसात के कारण जलभराव हुआ था। इस कारण सड़कों पर कई जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। नगर पालिका के इस मार्ग की मरम्मत पिछले दिनों ही हुई थी। जिन जगहों पर मरम्मत हुई थी। वहीं से ही सड़क उखड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--

गड्ढे में गिरकर फंस गया ट्रक

हापुड़ नगर के मेरठ रोड का चौड़ीकरण चल रहा है, लेकिन इस कार्य में देरी के कारण निर्माण अधर में लटका है। मेरठ रोड बरसात के कारण सड़क किनारे बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। वाहन सिंगल सड़क से हटते ही कच्ची सड़क में भरे जलभराव में धंस रहे हैं।

--

पिलखुवा के गांधी बाजार में सड़कों पर हुए गड्ढे

गांधी बाजार पिलखुवा का मुख्य मार्ग है। यहां से हर दिन 25 हजार से अधिक लोग गुजरते हैं। नगर में आने के लिए यह मुख्य मार्ग है। बरसात के बाद नगर पालिका की इस सड़क में जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। व्यापारी नरेश कुमार ने बताया कि सड़क कई जगह से टूट गई है। इससे लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।

--

गढ़ नगर में डामर की सड़कें हुई खराब --

गढ़ नगर के राममनोहर स्कूल के पीछे बनी सड़क बरसात के बाद बहुत अधिक क्षतिग्रस्त हुई है। वर्तमान में यह सड़क गड्ढों से भरी हुई है। इस मार्ग से कई माेहल्लों को रास्ता भी जाता है। स्थानीय निवासी प्रशांत ने बताया कि सड़क के क्षतिग्रस्त होने के कारण वाहन फिसल रहे हैं।


--

यह कहते हैं अधिकारी --

बरसात के कारण क्षतिग्रस्त हुई सड़कों का अगस्त में सर्वे कराया था। इसकी मरम्मत का प्रस्ताव शासन को पहले ही भेज चुके हैं। अब फिर से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की मरम्मत का प्रस्ताव भी जल्द शासन को भेजेंगे। - नरेश कुमार, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed