फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Three cunning members of an interstate gang that stole passengers' luggage at the station have been arrested

Ghaziabad News: स्टेशन पर यात्रियों का सामान उड़ाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के तीन शातिर पकड़े

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Three cunning members of an interstate gang that stole passengers' luggage at the station have been arrested
गाजियाबाद। रेलवे स्टेशन और चलती ट्रेनों में यात्रियों के बैग, मोबाइल फोन और कीमती सामान चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का जीआरपी ने भंडाफोड़ किया है। शनिवार तड़के प्लेटफार्म नंबर 5/6 के मध्य पुल के पास से तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से सोने के जेवर, दो मोबाइल फोन, पेन ड्राइव और 11 हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं। कुल कीमत करीब 89 हजार आंकी गई है। इनसे चोरी के छह मुकदमों का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन

जीआरपी थाना प्रभारी मनोज चौधरी ने बताया कि जीआरपी व सीआईबी की संयुक्त टीम प्लेटफार्म 5/6 पर विजयनगर की तरफ लोहे की ग्रिल के पास गश्त कर रही थी। संदिग्ध अवस्था में घूम रहे तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो तलाशी में चोरी का माल मिला।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गाजियाबाद रेलवे स्टेशन व दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न स्टेशनों पर ट्रेनों में सवार होकर यात्रियों की रेकी करते थे। जैसे ही यात्री बेखबर होता या सो जाता, मौका पाकर बैग, पर्स, मोबाइल फोन व लैपटॉप पार कर फरार हो जाते थे। चोरी का माल सुनारों और मोबाइल दुकानों पर औने-पौने दाम में बेच देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए युवकों में भदोही निवासी भोला (30), प्रयागराज के दारागंज निवासी हीरा उर्फ भोला भारती व मध्यप्रदेश के मुरैना निवासी राम शामिल हैं। रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला कि भोला पर चोरी और आर्म्स एक्ट तथा राम के खिलाफ प्रयागराज में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम का मामला दर्ज है। तीनों शातिर किस्म के अपराधी हैं।

बरामदगी में एक पीली धातु का लॉकेट, एक जोड़ी ईयररिंग, एक सोने की अंगूठी, दो पेन ड्राइव, एक मिल्टन की पानी की बोतल, 11,000 रुपये नकद और ओप्पो व मोटोरोला के दो मोबाइल फोन शामिल हैं। प्रभारी ने कहा कि स्टेशनों पर चेकिंग तेज की गई है और आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed