फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Three colonies depend on a single lineman; how will power faults be resolved quickly?

Ghaziabad News: एक लाइनमैन के भरोसे तीन कॉलोनी, जल्द कैसे होंगे बिजली के फाल्ट दूर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Three colonies depend on a single lineman; how will power faults be resolved quickly?
साहिबाबाद। टीलामोड़ की डिफेंस कॉलोनी, कृष्णा विहार कुटी कॉलोनी और पंचशील कॉलोनी के निवासी लगातार बिजली कटौती से परेशान हैं। क्षेत्र में 33 केवी लाइन में फॉल्ट आने के बाद लोगों को तीन-चार घंटे तक बिजली बहाल होने का इंतजार करना पड़ रहा है। बुधवार को कॉलोनी में तीन घंटे बिजली गुल रही। लोगों का आरोप है कि एक लाइनमैन तीन कॉलोनियों का काम है। ऐसे बिजली के फाल्ट जल्द दूर होना मुशकिल है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी सोनू प्रजापति का आरोप है कि संबंधित बिजलीघर पर केवल एक लाइनमैन तैनात होने के कारण फॉल्ट ठीक करने में काफी समय लग रहा है। लाइनमैन पर तीनों कॉलोनियों की बिजली व्यवस्था का जिम्मा है। आए दिन उपभोक्ताओं को तीन से चार घंटे तक बिजली की परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि लाइनमैन ने भी अधिकारियों से स्टाफ की मांग कर रखी है। वहीं, बृजविहार में बालाजी विहार के चौराहा के पास बिजली के पोल आग करीब 20-25 मिनट तक आग जलती रही। लोगों का आरोप है कि ऊर्जा निगम की टीम लोगों की समस्या नहीं देख रही है। निवासी नैतिक ने बताया कि निगम लगातार मरम्मत कार्य करने का दावा करता है, लेकिन पोल टूटने और आग लगने के मामले लगातार हो रहे हैं। मुख्य अभियंता नरेश भारती ने बताया कि कुछ लाइन मैन बिजली घर से हटाए गए थे, उनके बदले में नए लाइनमैन को कार्यभार दिया गया है। इससे समस्या कम हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed