फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   three children trapped in lift as diesel of DG set ran out in society in Ghaziabad

गाजियाबाद: सोसायटी में डीजी सेट का डीजल खत्म हुआ, लिफ्ट में फंसे रहे तीन बच्चे

Mon, 18 Oct 2021 02:59 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 18 Oct 2021 02:59 PM IST
सार

आदित्य वर्ल्ड सिटी स्थित लग्बूरिया एस्टेट सोसायटी के ई-टावर की लिफ्ट में 13वें और 14वें फ्लोर के बीच तीन भाई फंस गए। बच्चों के रोने और चिल्लाने की आवाज सुनकर इकट्ठा हुए, लोगों ने जैसे-तैसे अन्यों को बाहर निकाला।

विज्ञापन
three children trapped in lift as diesel of DG set ran out in society in Ghaziabad
लिफ्ट में फंसने वाले तीनों बच्चे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आदित्य वर्ल्ड सिटी स्थित लग्बूरिया एस्टेट सोसायटी में बिजली कट जाने से तीन बच्चे 20 मिनट लिफ्ट में फंसे रहे। सोसायटी अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन (एओए) के फोन करने और संदेश भेजने के बावजूद बिल्डर ने डीजी सेट में डोजल नहीं पड़वाया। शाम को करीब पौने छह बजे बिजली कटौती होते ही सभी टावरों की लिफ्ट बंद हो गईं। ई-टावर की लिफ्ट में 13वें और 14वें फ्लोर के बीच तीन भाई फंस गए। बच्चों के रोने और चिल्लाने की आवाज सुनकर इकट्ठा हुए लोगों ने जैसे-तैसे बच्चों को बाहर निकाला।

विज्ञापन


श्री-टावर में भी एक बच्चा लिफ्ट में फंसा लेकिन तत्परता दिखाते हुए वह कुछ मिनटों में भी लिफ्ट से बाहर आ गया। बच्चों के निकाले जाने के भी लगभग 30 मिनट बाद सोसायटी में बिजली सप्लाई सामान्य हो सकी। इसके बाद रेजीडेंट्स ने बिल्डर के खिलाफ हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर हंगामा शांत कराया। पुलिस ने बिल्डर पदाधिकारी राजीव जैन को बुलाकर स्थायी समाधान कराने के लिए कहा है। एओए अधिकारियों ने बिल्डर पर आरोप लगाते हुए शिकायत दी है।

विज्ञापन

बिल्डर से बिजली व डीजी सेट हैंडओवर कराने की मांग
ई-टॉवर में फंसे तीनों बच्चों समेंदु पाठक (10), सारांश पाठक (8) और अंश पाठक (10) एओए एग्जीक्यूटिव सदस्य सुशील पाठक के परिवार से हैं। सुशील का कहना है कि बिल्डर ने बिजली और डीजी सेट अभी एओए को हैंडओवर नहीं किया है। सोसायटी के लोगों से डीजी सेट का 32 रुपये यूनिट वसूला जा रहा है फिर भी पर्याप्त मात्रा में डीजल नहीं रखा जाता है। रविवार को भी डीजी सेट में डीजल खत्म होने से पहले चार बार बिल्डर को सूचित किया गया लेकिन कार्यवाही नहीं करने से यह घटना हो गई।

खराब मेंटीनेंस से हो रहीं घटनाएं
महानगर में बिल्डर और रेजीडेंट्स के बीच मेंटीनेंस संबंधी विवाद बढ़ते जा रहे हैं। अधिकांश सोसायटियों में खराब मेंटीनेंस के कारण ही लिफ्ट बंद होने की घटनाएं हो रही हैं। पिछले महीने राजनगर एक्सटेंशन में भी एक सोसायटी में लिफ्ट रुकने की घटना हुई थी।

एओए के पदाधिकारी शीलेष पांडेय का कहना है कि एओए के गठन के बावजूद बिल्डर ने केवल ग्रीन एरिया और गार्ड हैंडओवर किया है। बिजली और डीजी सेट को हैंडओवर करने में अड़ंगा लगाया जा रहा है। घटना से पहले बिल्डर प्रतिनिधियों को डीजी सेट में डीजल खत्म होने की सूचना दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed